• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश शाजापुर

लखुन्दर एवं चीलर जलाशय में 10-10 फिट पानी पेयजल के लिए आरक्षित रहेगा जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
November 12, 2024
in शाजापुर
0
लखुन्दर एवं चीलर जलाशय में 10-10 फिट पानी पेयजल के लिए आरक्षित रहेगा  जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बबलू जयसवाल

शाजापुर जिले के लखुन्दर एवं चीलर जलाशय में पेयजल के लिए 10-10 फिट पानी आरक्षित रखने संबंधी निर्णय आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में श्री योगेन्द्र सिंह जादौन (बंटी बना), सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन श्री अनमोल टोप्पो, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन श्री अंकित पाटीदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने जल संसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि वे सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने के पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री विद्युत श्री अयाची को निर्देश दिये कि वे सिंचाई के लिए किसानों को अस्थायी वैध कनेक्शन दें। अवैध कनेक्शन से सिंचाई नहीं होने दें। साथ ही नहर बंद होने के उपरांत की अवधि में निपानिया, लखुन्दर एवं चीलर सहित अन्य जलाशयों से सिंचाई के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं दें।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री टोप्पो ने बताया कि अल्प वर्षा के कारण चीलर मध्यम सिंचाई योजना में कुल उपयोगी जलभराव क्षमता 31.12 मैट्रिक घन मीटर के विरूद्ध 28.60 मैट्रिक घन मीटर जल संग्रहित हुआ है, जो कि कुल 92 प्रतिशत है। चीलर जलाशय से शाजापुर नगर को पेयजल प्रदाय के लिए पानी दिया जाता है। पेयजल के लिए वर्तमान में पर्याप्त पानी है। चीलर जलाशय से 4500 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई के लिए पलेवा एवं एक पानी दिया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह लखुन्दर मध्यम सिंचाई योजना की कुल उपयोगी जलभराव क्षमता 30.65 मैट्रिक घनमीटर है, जिसके विरूद्ध 22.86 मैट्रिक घनमीटर पानी संग्रहित हुआ है, जो कि कुल क्षमता का 74 प्रतिशत है। लखुन्दर जलाशय से बैंक नोट प्रेस देवास एवं नगर पंचायत मक्सी को जल प्रदाय किया जाता है। इस वर्ष इस योजना से 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी दिया जाना प्रस्तावित है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गजेन्द्र माथुर की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त

गजेन्द्र माथुर की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.