• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

13 नवम्बर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा,होगी माँ नर्मदा की महाआरती,बेड टी नही राम राम के सुमिरन से होगी सुबह मंगलमय: आचार्य सोमेश परसाई जी ….

by Manish Gautam Chiefeditor
November 12, 2024
in नर्मदापुरम
0
13 नवम्बर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा,होगी माँ नर्मदा की महाआरती,बेड टी नही राम राम के सुमिरन से होगी सुबह मंगलमय: आचार्य सोमेश परसाई जी ….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। श्री विद्या ललिताम्बा समिति के तत्त्वाधान एवं पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री सोमेश परसाई जी के तत्त्वाधान में आयोजित श्री सवाकरोड शिवलिंग निर्माण आयोजन में आज छटवे दिन पूज्य गुरुदेव ने शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में बिस्तर पर चाय पीने का प्रचलन बढ़ गया है ।जबकि सुबह तो राम नाम के अमृत पान के साथ होनी चाहिए ।विदेशी हमारी संस्कृति और संस्कार पर रिसर्च कर रहे हैं और हम लगातार पश्चिम की संस्कृति का अनुकरण कर रहे है ।आज आवश्यकता है कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं पर अनुसंधान करें शोध करें और समझे कि इसके पीछे क्या वैज्ञानिक महत्त्व है । आचार्य श्री ने इसके पश्चात महारानी देवी अहिल्या बाई का समाज और धर्म के क्षेत्र में उल्लेख बताते हुए कहा कि मंदिर निर्माण से ज्यादा महत्त्व मंदिर के दीर्णोद्धार का है ।आचार्य श्री ने कहा कि यदि मंदिर का निर्माण कराए तो चार बातों का ध्यान रखे मंदिर में ब्राह्मण के रहने की व्यवस्था हो,मंदिर में गौ शाला हो ,मंदिर में विराजे देवताओं के विधिवत पूजा सम्पन्न हो और मंदिर में साधुओं के ठहरने की व्यवस्था हो यदि इतना करना संभव न हो तो अपने आसपास के मंदिरों का जीर्णोद्धार ही कराएं ।

कार्यक्रम का प्रारंभ स्वतिवाचन से हुआ । वैदिक विद्वानों द्वारा गणेश अम्बिका पूजन मंडल आदि पूजन किया तथा रुद्र पाठ पाठ हुआ ।इसके पश्चात रुद्री निर्माण प्रारम्भ हुआ। इसके पश्चात भगवान शिव का संगीतमय रुद्राभिषेक हुआ ।भगवान को नाना प्रकार के रसों से स्नान कराया गया ।दूध दही घी शहद शक्कर आदि से भगवान का अभिषेक हुआ ।भगवान की दिव्य भस्म आरती एवं महाआरती की गई।

बाल्मीक समाज ने किया स्वागत-

जीवन लाल कटारिया,संजू रेवाराम लूटारे,वंदना चुटीले, दिलीप मैना जी पटेल,ओ पी बडगुजर समेत बाल्मीक समाज के पदाधिकारियों ने श्रद्धेय गुरुदेव का स्वागत किया।

व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान-

व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल, महेंद्र चौकसे, हंस राय, देवेंद्र गिल्ला, मनोहर बढ़ानी,नूतन अग्रवाल, संतीश खंडेलवाल, गोविंद मूलचंदानी,विजय गोपलानी, किशोर करैया,राजकुमार गुबरेले, अजय रत्नानी,विक्रांत चौकसे,के के चौकसे,अनिल अग्रवाल,उदित द्विवेदी,महेश मूलचंदानी आदि नगर के व्यापारी महासंघ के सदस्यों ने पूज्य गुरुदेव का स्वागत किया।

मुस्लिम समाज ने किए पूज्य गुरुदेव का सम्मान-

कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियो ने भी गुरुदेव का सम्मान किया जिसमें प्रमुख रूप से फ़िरोज़ खान एडवोकेट, फुरकान खान,रईस खान, वसीम खान,आफरीद खान, समीर खान, अमन खान, रिज़वान कुरेशी,अरमान खान, शाहराब खान,फ़ैज़ खान आदि सम्मिलित हुए ।

ग्वाला समाज ने किया स्वागत-

बालचंद्र पटेल राम भरोस महाते नंदू नंदकिशोर यादव,महेंद्र यादव सहित यादव समाज के प्रतिनिधियों ने पूज्य गुरुदेव का सम्मान किया।

बंदियों ने बनाई 6लाख से अधिक रुद्रियाँ-

कल सप्तम दिवस पर शोभायात्रा का आयोजन होगा –

समिति सदस्य श्री विक्रांत चौकसे जी ने बताया कि छिन्नमस्तिका कमेटी,जुमेराती काली कमेटी,नव युवक व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शोभायात्रा की सारी व्यवस्था की जाएगी ।शोभायात्रा हैप्पी मैरिज गार्डन ने दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी।कार्यक्रम स्थल से नेहरू पार्क होते हुए श्याम भोजनालय गांधी चौक से हलवाई चोक से सेठानी घाट पहुचेगी जहां माँ नर्मदा की भव्य महाआरती होगी।

रुद्री निर्माण के प्रभाव से जेल में होने वाले विवाद झगड़े झड़प आदि पूर्णतः समाप्त हुए : केंद्रीय जेल प्रमुख संतोष सिंह जी-

केंद्रीय जेल प्रमुख श्री संतोष सिंह एवं जेलर ऋतुराज दांगी जी ने बताया बंदी विगत 5 दिनों से रुद्रियों का निर्माण कर रहे है जिससे उनके व्यवहार में बहुत सकारात्मक परिवर्तन आया है ।बंदी नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए रुद्रियाँ बना रहे हैं । जेल में रुद्री निर्माण की व्यवस्था देख रहे श्री डी एस दांगी ने बताया कि बंदियों द्वारा विगत 5 दिनों में 6.25 रुद्रियों का निर्माण किया गया है ।उल्लेखनीय है कि मुस्लिम समाज के कैदियों ने भी लिखित सहमति दे कर रुद्री निर्माण किया।
कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह ,विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित सीतासरन शर्मा ,सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ,भवानी शंकर शर्मा, साउथ के अभिनेत्री सुश्री कनक पांडे मुम्बई, कपिल व्यास जी संस्कार चैनल हेड बृजकिशोर भार्गव ,
निरंजन शर्मा जी ,मनोज शर्मा ,रमेश तिवारी ,सुभाष बरेले, सुमित अग्रवाल, रानी अग्रवाल ,डॉ नीरज राय, डॉ नीति राय भोपाल, हरगोविंद पूर्वीय ,राधिका ठाकुर, राहुल ठाकुर, मनीष सोनी, डॉ आशुतोष शर्मा,महेंद्र शर्मा पांजरा काला, नयना प्रमोद सोनी पार्षद, पूजा मालवीय पार्षद ,विन्दीया मांझी पार्षद, सिमरन रैकवार ,अपूर्व मालवीय, शुभम बोहरे ,सृष्टि बोहरे, डॉ शुयश भदौरिया ,मनोज बमनोरिया, जे पी चौधरी,आनन्द चौहान,श्रेया चौहान सहित गणमान्य सम्मिलित हुए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आबकारी विभाग में लोकायुक्त की कार्रवाई तीन लाख पचास हजार की रिश्वत लेते धराऐ

आबकारी विभाग में लोकायुक्त की कार्रवाई तीन लाख पचास हजार की रिश्वत लेते धराऐ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.