जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल में आज दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर डीएवी कैलडरीज पब्लिक स्कूल कटनी की प्राचार्या श्रीमती संजना मधुकर की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
उन्होंने विषय विशेषज्ञों के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया ।
अपने उद्बोधन में उन्होंने इन कार्यशालाओं के महत्व पर प्रकाश डाला एवं उन्हें शिक्षकों के पठन-पाठन की कौशल विधि हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। विद्यालय में बिजनेस स्टडीज एवं अर्थशास्त्र विषय तथा इनफॉरमेशन प्रैक्टिस और कंप्यूटर साइंस विषय की कार्यशाला आयोजित हुई हैं ।
इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षिकाओं को कुशल शिक्षण की नवीन विधियों एवं विभिन्न गतिविधियों का शिक्षण में प्रयोग सिखलाएंगे ।
साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिका अपनी पठन-पाठन से संबंधित समस्याओं एवं उनके सुझाव को साझा करेंगे । मध्य प्रदेश डीएवी एमपी जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री संजीव कुमार सिन्हा जी ने विषय विशेषज्ञों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।


