• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 27, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने माखननगर के आईटीआई भवन का किया लोकार्पण,बच्‍चों का कृषि के प्रति रूझान बढाने पाठ्यक्रम में कृषि विषय जोडा जाएगा,शिक्षक अपनी पूरी काबिलियत से आने वाली पीढी को ज्ञान देने का कार्य करें : स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह

by Manish Gautam Chiefeditor
November 4, 2024
in नर्मदापुरम
0
स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने माखननगर के आईटीआई भवन का किया लोकार्पण,बच्‍चों का कृषि के प्रति रूझान बढाने पाठ्यक्रम में कृषि विषय जोडा जाएगा,शिक्षक अपनी पूरी काबिलियत से आने वाली पीढी को ज्ञान देने का कार्य करें : स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। प्रदेश के स्‍कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्‍चेां के भविष्‍य को गढने का कार्य करते है। शिक्षक अपनी पूरी काबिलियत से आने वाली पीढी को ज्ञान देने का कार्य करें। शिक्षक यदि यह कार्य सफलता पूर्वक पूरा करते है तो इससे देश को तरक्‍की करने से कोई नहीं रोक सकता है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति लागू की है जो रोजगार मूलक है। श्री राव ने कहा कि हर कैम्‍पस में एग्रीकल्‍चर को बढावा देने के लिए एवं बच्‍चों में कृषि के प्रति रूझान बढाने के लिए पाठ्यक्रम में कृषि को एक ि‍वषय के रूप में जोडने का कार्य आगामी दिनों में करेंगे। उन्‍होने कहा कि हम बेहतर अनुकम्‍पा नियुक्ति के लिए पॉलि‍सी तैयार करने का कार्य भी कर रहें है। उल्‍लेखनीय है कि स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताव सिंह ने माखननगर में 10 करोड 43 लाख की लागत से बनी आईटीआई भवन का लोकार्पण किया। आईटीआई भवन परिसर में 60 सीटर बालक छात्रावास एवं आवासीय भवनों का भी निर्माण किया गया है।
स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री राव ने कहा कि यह उनका सौभाग्‍य है कि वे 15 साल से लगातार क्षेत्र में कार्य कर रहे है इस दौरान आने वाली बडी से बडी चुनौती को पूरा किया। उन्‍होने कहा कि जनता हमें अपनी अपेक्षाएं पूरी करने का आर्शीवाद देती है। हम जनता की अपेक्षाएं हर संभव पूरा करते है। उन्‍होने कहा कि शिक्षकगण अपने दायित्‍वों का निर्वहन पूरी कर्तव्‍य निष्‍ठा से करें। यदि एक नेता चूक जाता है तो अपने क्षेत्र का विकास नहीं कर पाता है लेकिन यदि कोई शिक्षक अपने दायित्‍वों का निर्वहन करने से चूकेगा तो उससे हमारी भावी पीढी का नुकसान होगा। सभी शिक्षक तय कर लें कि हम बच्‍चों के सपनों को आकार देंगे। श्री राव ने कहा कि शिक्षक संकल्‍प ले कि वे बच्‍चों के भविष्‍य गढने का कार्य करेंगे। सरकार सभी व्‍यवस्‍था तो उपलब्‍ध करा सकती है लेकिन भारत को विश्‍व गुरू एक शिक्षक ही बना सकता है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री राव ने इसके पूर्व सरस्‍वती पूजन एवं कन्‍या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले शिक्षकों का भी सम्‍मान किया।
सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि आज बडी से बडी प्रतियोगिताओं में सरकारी स्‍कूल के विद्यार्थी आगे रहते है। उन्‍होने कहा कि मौहासा में करोडों रूपये के प्रोजेक्‍ट आने वाले है। उन्‍होने कहा कि सभी शिक्षक तय कर लें तो अपने विद्यार्थियों को श्रेष्‍ठ मुकाम तक पहुंचा सकते है। राज्‍यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्‍प है कि सभी सीएम राईज स्‍कूल, पीएम श्री स्‍कूल एवं आईटीआई विशेष सुविधाओं से सम्‍पन्‍न हो। उन्‍होने कहा कि पाठ्य पुस्‍तकों में भारतीय संस्‍कृ‍ति को बढाने वाले विषयों को शामिल किया गया है। सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह ने कहा कि स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने विभिन्‍न स्‍कूलों में शिक्षकों की कमी की पूर्ति की है। उन्‍होने कहा कि विभिन्‍न स्‍कूलों में बाउन्‍ड्रीवाल, गांव में सडक एवं मंगल भवन की आवश्‍यकता है। इसके लिए स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने एक विजन डाक्‍यूमेंट तैयार किया है। आने वाले 5 वर्षो में सभी कार्यो को पूरा किया जाएगा। माखननगरमें 34 मंगल भवन का निर्माण कार्य जनवरी माह से प्रारंभ हो जाएगा। उन्‍होने क्षेत्र वासियों को आईटीआई भवन की शुभकामनाएं दी।

स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने आंचलखेडा में मंगल भवन का किया भूमि पूजन –

स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने आंचलखेडा में बनने वाले मंगल भवन के कार्य का भूमि पूजन किया। मंगल भवन 50 लाख रूपये की लागत से बनाया जाएगा। स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री राव ने इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक उनके शरीर में प्राण है तब तक वह क्षेत्र के प्रति कृतज्ञ रहेंगे। उन्‍होने कहा कि माखननगर क्षेत्र के सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे। विधायक श्री विजय पाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे है। उन्‍होने गांव के विकास के लिए सभी का सहयोग मांगा। इस अवसर पर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्‍यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री माधव दास अग्रवाल, पूर्व विधायक सवीता दीवान शर्मा, जनपद अध्‍यक्ष सावित्री परनामे सहित विभिन्‍न जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भगवान जगन्नाथ के प्राण प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल,डोंगरवाड़ा में यज्ञशाला का भूमिपूजन,भगवान जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा 26 नवंबर से: डॉ. आशुतोष शर्मा

भगवान जगन्नाथ के प्राण प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल,डोंगरवाड़ा में यज्ञशाला का भूमिपूजन,भगवान जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा 26 नवंबर से: डॉ. आशुतोष शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d