• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पूर्व विधायक ने दिया पेयजल टैंकर, पंचायत से हो गया गायब सचिव-सरपंच बता रहे नहीं है कोई जानकारी, ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत सिलौंड़ी का मामला, सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा गायब टैंकर,ग्राम पंचायत ने अब तक दर्ज नहीं कराई शिकायत

by Manish Gautam Chiefeditor
October 27, 2024
in कटनी
0
पूर्व विधायक ने दिया पेयजल टैंकर, पंचायत से हो गया गायब  सचिव-सरपंच बता रहे नहीं है कोई जानकारी, ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत सिलौंड़ी का मामला, सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा गायब टैंकर,ग्राम पंचायत ने अब तक दर्ज नहीं कराई शिकायत
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए सांसद और विधायकों ने ग्राम पंचायतों में पेयजल टैंकरों का वितरण किया। लेकिन ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत सिलौंडी में पेयजल टैंकर गायब करने का मामला सामने आया है,जिससे ग्रामीण हैरान है। पूर्व विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने विधायक निधि से यह पेजयल टैंकर सिलौंडी ग्राम पंचायत को प्रदाय किया था। फाइटर वाला यह टैंकर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के अलावा आगजनी की घटनाओं में आग बुझाने के लिए मददगार है।ग्रामीण सचिव- सरपंच के ऊपर टैंकर गायब और चोरी कराने का आरोप मढ़ रहे है।ग्रामीणों का कहना है कि सचिव- सरपंच  गुमराह कर रहे है। ग्राम पंचायत से टैंकर गायब हो गया, लेकिन इसकी शिकायत ग्राम पंचायत ने आज तक दर्ज नहीं कराई हैं।

सिलौंड़ी ग्राम पंचायत में शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने एक पेयजल टैंकर,बड़वारा विधानसभा के पूर्व विधायक मोती कश्यप ने भी एक पेयजल टैंकर जबकि पूर्व विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में तीन पेयजल टैंकर सिलौंडी को प्रदाय किया। यानि कि सिलौंडी में 5 पेयजल टैंकर होना चाहिए, लेकिन वर्तमान की स्थिति में ग्राम पंचायत के पास कुल चार टैंकर हैं। पूर्व विधायक विजयराघवेंद्र सिंह के द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व दिया गया नवीन टैंकर पंचायत से गायब है। सिलौंडी के कोने कोने में भी विधायक द्वारा दिये गए टैंकर का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है।

सरपंच-सचिव दे गोलमाल जबाव:- सिलौंडी ग्राम पंचायत में पेयजल टैंकर गायब होने का मामला इन दिनों तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि टैंकर गायब होने के पहले दिन के समय में सरपंच के घर के सामने ही खड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी फोटो भी मोबाइल में कैद किया, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।लेकिन टैंकर रात के समय अंधेरे में कब कहा चला गया, इसका किसी को पता नहीं है।पंचायत सचिव कुंजबिहारी चम्पुरिया ने बताया कि मुझे टैंकर के मामले में कोई जानकारी नहीं है। जब से पंचायत में पदस्थ है उन्होंने उस टैंकर को नही देखा। न ही उनके पदस्थ रहते पंचायत में मशीन वाला टैंकर आया। वहीं सरपंच पंचों बाई बर्मन का कहना है कि पूर्व विधायक विजयराघवेंद्र सिंह के द्वारा दो टैंकर प्रदाय किये गए हैं। दोंनो टैंकर ग्राम पंचायत में है। एक टैंकर मशीन वाला आया था। बाद ठेकेदार आकर मशीन निकालकर ले गया है,जबकि टैंकर हैं।सरपंच ने टैंकर गायब कराया,यह आरोप गलत है। वहीं जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दुष्कर्म से आहत युवती ने खाया जहर मौत, आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म से आहत युवती ने खाया जहर मौत, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.