• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मुख्यमंत्री के ‘वोकल फार लोकल’के आव्हान ने कुम्हारों के चेहरे की बढ़ाई रौनक* *दिवाली के लिए मिट्टी के दीये बनाने की तैयारी हुई तेज*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 27, 2024
in कटनी
0
*मुख्यमंत्री के ‘वोकल फार लोकल’के आव्हान ने कुम्हारों के चेहरे की बढ़ाई रौनक*  *दिवाली के लिए मिट्टी के दीये बनाने की तैयारी हुई तेज*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। दीपावली पर धन लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हारों के चाक ने गति पकड ली है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ‘वोकल फार लोकल’ स्वदेशी अपनाओ के किये गये आव्हान के बाद कुम्हारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

इन दिनों कटनी जिले के बिलहरी, उमरियापान और कांटी आदि सहित अन्य स्थानों के कुम्हारों का पूरा परिवार ही मिट्टी के दीपक बनाने के काम में हाथ बंटा रहा है, कोई मिट्टी गूंथने में लगता है,तो किसी के हाथ में चाक पर मिट्टी के बर्तनों को आकार दे रहे हैं। महिलाओं को अलावा (आवा) जलाने व पके हुए बर्तनों को व्यवस्थित रखने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही महिलाएं रंग -बिरंगे रंगों से बर्तनों को सजाने में जुटी हैं।

ग्राम पहाड़ी निवार निवासी शिवकुमार कुम्हार कहते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री द्वारा लोकल फार वोकल के अपील की वजह से मिट्टी के दीये की मांग पिछले साल की तुलना में इस साल बढ़ी है। वहीं बालू कुम्हार बताते हैं कि करीब डेढ़ -दो माह पहले से ही मिट्टी के दीये और अन्य बर्तनों और मूर्तियों के निर्माण कार्य में जुटना पड़ता है। वे बड़ी ही समझदारी की बात करते हुए कहते हैं कि मिट्टी के दीये से वायु प्रदूषण भी कम होता है, स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा मिलता है और परिवार के हर व्यक्ति को काम मिल जाता है। मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ने का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि कुम्हार समाज को आजीविका के साथ- साथ उनकी सांस्कृतिक विरासत भी जीवित रहतीं आई है।

*मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए मंगलकामना की है कि सभी के जीवन में श्री महालक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली पर सभी के मन में “वोकल फॉर लोकल’’ का भाव रहना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी सभी को वोकल फॉर लोकल के लिये प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि दीया-बाती बनाने वालों, साफ-सफाई व श्रृंगार की सामग्री बनाने वालों और ऐसी ही गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर लगे व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलकर, दीपावली पर्व के उत्साह और उल्लास का प्रकटीकरण होता है। भगवान श्रीराम ने भी सभी लोगों के साथ मिलकर सभी के कल्याण की कामना के साथ अपना राज्य चलाया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पूर्व विधायक ने दिया पेयजल टैंकर, पंचायत से हो गया गायब  सचिव-सरपंच बता रहे नहीं है कोई जानकारी, ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत सिलौंड़ी का मामला, सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा गायब टैंकर,ग्राम पंचायत ने अब तक दर्ज नहीं कराई शिकायत

पूर्व विधायक ने दिया पेयजल टैंकर, पंचायत से हो गया गायब सचिव-सरपंच बता रहे नहीं है कोई जानकारी, ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत सिलौंड़ी का मामला, सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा गायब टैंकर,ग्राम पंचायत ने अब तक दर्ज नहीं कराई शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.