• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, November 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

डकैती की योजना बनाते हुये झिंझरी कटनी पुलिस द्वारा पाँच आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ किया गया गिरफ्तार

by Manish Gautam Chiefeditor
October 26, 2024
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर हेमन्त सिंह

डकैती की योजना बनाते हुये झिंझरी कटनी पुलिस द्वारा पाँच आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ( भापुसे) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी झिंझरी प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत द्वारा 25.10.2024 को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर एक विशेष महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई । थाना माधवनगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 864 / 24 धारा 74, 309 (4) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन. एस.) के तहत लूटे गए मोबाइल के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर मोबाइल की लोकेशन झिंझरी तिराहा के पास शमशान घाट के निकट पाई गई, जिससे त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना माधवनगर, झिंझरी पुलिस एवं सायबर सेल का एक संगठित अभियान शुरू कर आरोपी को पकड़ा
गया।
घटनाक्रम :- विवरण इस प्रकार है कि थाना माधवनगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 864 / 24 धारा 74, 309(4) भारतीय न्याय संहिता ( बी. एन. एस.) के आरोपी की तलाश हेतु सायबर सेल प्राप्त सूचना पर उप निरीक्षक प्रभारी पुलिस चौकी झिंझरी के द्वारा हमराह स्टाफ सहित संदेहियों की लोकेशन की ओर चेक करने के लिये गये, मौके पर पहुँचने पर शमशान घाट झिंझरी में बने कमरे के अंदर से लोगों के बातचीत करने की आवाज आने पर कमरे के दाहिनी ओर बनी खिड़की के पास जाकर उनकी बातचीत को सुनने पर कमरे के अंदर बैठे लोग आपस में बातचीत कर रहे थे कि आज रात को बड़ेरिया के पेट्रोल पम्प में लूट करना है और यदि कोई आयेगा तो उसे निपटा देगें। संदिग्ध गतिविधियाँ देखने और सुनने के बाद चौकी प्रभारी झिंझरी द्वारा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अनूप सिंह तथा अन्य अधिकारियों को सूचित कर बुलाया गया। थाना प्रभारी माधवनगर ने तत्काल मौके पर पहुँचकर तीन टीमें गठित कीं, पहले टीम की अगुवाई उन्होंने स्वयं की, दूसरी टीम प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत और उनके स्टाफ के नेतृत्व में थी, जबकि तीसरी टीम उनि. दुर्गेश तिवारी के मार्गदर्शन में नियुक्त की गई। टीमों ने सतर्कता बरतते हुए शमशान घाट झिंझरी के अंदर बने एक कमरे में रेड कार्यवाही की गई। पुलिस पार्टी के कमरे में घुसते ही वहाँ मौजूद पाँचों लोग भागने की कोशिश करने लगे, जिससे पुलिस द्वारा सतर्कतापूर्वक त्वरित कार्यवाही कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया, आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, रिवाल्वर, चाकू, देशी कट्टा एवं अन्य सामान जप्त किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के विरूद्ध थाना माधवनगर में अप. क्र. 876/24 धारा 310 (4), 310 (5) भारतीय न्याय संहिता (बी. एन. एस.), धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
आरोपियों से जप्त सामग्री:-
1. रियल – मी कंपनी का मोबाइल (लूटा गया मोबाइल फोन) 01 नग
2. 02 नग आरोपियों के मोबाइल
3. एक 2-2 रिवाल्वर, 04 जिंदा कारतूस
4.
03 नग लोहे के लंबे धारदार चाकू ।
5. 01 नग 315 बोर का देशी कट्टा, 01 जिन्दा कारतूस
6. 01 नग छोटा चाकू
7. एक चाबी का गुच्छा, 01 टॉर्च, नट खोलने वाला पाना, पलास और अन्य उपकरण। 8. 05 नग सिमकार्ड
9. 03 देशी प्लेन मदिरा व 02 मसाला मदिरा के आधे भरे पाव एवं डिस्पोजल गिलास
1/0

गिरफ्तार आरोपी :-
1.
2.
3.
4.
5.
रोहित कोल पिता रामसुजान कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद अनुराग निषाद पिता काशी प्रसाद निषाद उम्र 32 वर्ष, निवासी पुरैनी, थाना कुठला करण कोल पिता होरीलाल कोल उम्र 24 वर्ष, निवासी पाठक वार्ड, थाना रंगनाथनगर
अजय निषाद पिता काशी प्रसाद निषाद उम्र 32 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्टनगर, पुरैनी, थाना कुठला ।
लाला उर्फ नरेश चैधरी पिता जौहरीलाल चैधरी उम्र 38 वर्ष, निवासी मझौलीटोला, गैतरा थाना माधवनगर ।
आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाहीः-
उक्त दर्शित आरोपियों के विरूद्ध थाना माधवनगर में अप.क्र. 876/24 धारा 310 (4), 310 (5) भारतीय न्याय संहिता (बी. एन. एस.), धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उल्लेखनीय कार्य :-
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनूप सिंह थाना प्रभारी माधवनगर, उनि. प्रियंका राजपूत चौकी प्रभारी झिंझरी, कार्य. उनि. दुर्गेश तिवारी चौकी प्रभारी निवार, कार्य सउनि संतोष सिंह, कार्य. सउनि यज्ञ नारायण सिंह, कार्य. प्र. आर. 82 राजेश चौधरी, कार्य. प्र. आर. 162 भुवनेश्वर बागरी, आर. 592 जज कुमार, आर. 713 सुरेश कोरी, आर. 589 अजय कुमार सिंह, आर. अनूप सिंह, आर. पंकज यादव, आर. आदेश परते, आर. दिग्विजय पाण्डेय, आर. 648 नीरज दुबे तथा सायबर सेल कटनी से आरक्षक 626 अजयशंकर साकेत की सराहनीय भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा उक्त टीम को नगद इनाम से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

*बरही पुलिस ने किया आयोजन, देश पर मर मिटने वाले,शहीदों की शहादत को नमन करते हुए आयोजित की प्रतियोगिता*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.