कटनी। निगमायुक्त नीलेश दुबे ने आज दिनांक 26 अक्टूबर को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक करते हुए नगर निगम के विभिन्न विभागों स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, योजना शाखा, भवन अनुज्ञा, सीवेज की 50 दिनों से अधिक लंबित प्रत्येक शिकायत से अवगत होते हुए माँग आधारित शिकायतों को चिन्हित कर संबंधित विभाग को प्रतिवेदन दर्ज कराते हुए फ़ोर्स क्लोज कराने एवं शेष लंबित शिकायतों का शिकायतकर्ता से संपर्क कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।निगमायुक्त ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह ग्रेडिंग का अवलोकन एवं पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी संबंधित पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित होंगे। इसके अलावा समयसीमा की बैठक में दर्ज प्रकरणों का भी विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त पी.के अहिरवार,प्र.कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, प्र.सहायक यंत्री आदेश जैन,सुनील सिंह,अनिल जायसवाल, उपयंत्री अश्वनी पांडे, संजय मिश्रा,जेपी बघेल,शैलेंद्र प्यासी,मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, प्र.कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


