• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

जिला दंडाधिकारी ने किया आठ आदतन अपराधियों का जिला बदर 11 अपराधियों को हर माह थाने में हाजरी देने के आदेश

by Manish Gautam Chiefeditor
October 25, 2024
in जबलपुर
0
जिला दंडाधिकारी ने किया आठ आदतन अपराधियों का जिला बदर 11 अपराधियों को हर माह थाने में हाजरी देने के आदेश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला दंडाधिकारी ने किया आठ आदतन अपराधियों का जिला बदर
11 अपराधियों को हर माह थाने में हाजरी देने के आदेश
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के अलग-अलग प्रकरणों में आदेश जारी कर आठ आदतन अपराधियों का जिला बदर कर दिया है तथा 11 अपराधियों को निगरानीशुदा घोषित कर उन्‍हें हर माह थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिये है। जिला दंडाधिकारी द्वारा यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर इन अपराधियों की समाज विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण करने के उद्देश्‍य से की गई है। इन अपराधियों पर मारपीट, जुआं-सट्टा खिलाने, हत्‍या के प्रयास, हत्‍या, बलवा करना, अवैध हथियार रखने, लूट, चोरी, दहेज प्रतारणा एवं अवैध रूप से शराब रखने जैसे कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।
जिला दंडाधिकारी द्वारा जिन आठ आदतन अपराधियों का जिला बदर किया गया है उनमें रामपुर मस्जिद के पास थाना गोरखपुर निवासी सरफराज उर्फ बबलू कुरैशी उम्र 47 वर्ष, जेडीए कॉलोनी शास्‍त्री नगर थाना गढ़ा निवासी कैलाश उर्फ बबलू बाल्मिक उम्र 46 वर्ष, ग्राम महुआवारी थाना चरगवां निवासी राकी उर्फ राकेश लोधी उम्र 32 वर्ष, प्रेमसागर बापू निवास दुर्गा मंदिर के पास थाना हनुमानताल निवासी पंकज नन्‍हेट उम्र 34 वर्ष, जगमोहन वार्ड लमती थाना पनागर निवासी संतोष पटेल उम्र 45 वर्ष, राम वार्ड देवरी थाना पनागर निवासी आशाराम काछी, परियट पिपरिया थाना पनागर निवासी सौरभ पटेल उम्र 23 वर्ष एवं ग्राम घुन्‍सौर थाना शहपुरा निवासी अनुज पटेल उर्फ अन्‍नू शामिल है। इन आठों अपराधियों का छ: माह की कालावधि के लिए जिला बदर किया गया है। इन्‍हें जिला बदर के आदेश जारी होने के 48 घंटे की समयावधि के भीतर जिले की सीमा से बाहर चले जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिला बदर की अवधि के दौरान ये अपराधी जबलपुर सहित इसके सीमावर्ती जिलों मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, दमोह एवं उमरिया जिले की राजस्‍व सीमा के भीतर भी प्रवेश और निवास नहीं कर सकेंगे।
जिला बदर से दंडित इन आठ अपरा‍धियों के अलावा जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्‍टर ने जिन ग्‍यारह अपराधियों को निगरानीशुदा घोषित किया है उनमें ग्राम बिछुआ थाना चरगवां निवासी मुकेश विश्‍वकर्मा उम्र 44 वर्ष को 7 माह तक प्रत्‍येक माह की 5, 15 एवं 25 तारीख को, सुभाष वार्ड बड़ी खेरमाई थाना पनागर निवासी गुलाब वंशकार उम्र 36 वर्ष को 12 माह तक प्रत्‍येक माह की 5, 15 एवं 25 तारीख को, पठानी मोहल्‍ला थाना पनागर निवासी किल्‍लू उर्फ निजाम उम्र 48 वर्ष को 12 माह तक प्रत्‍येक माह की 5, 15 एवं 25 तारीख को, कूड़न मोहल्‍ला थाना कटंगी निवासी अनिल कुचबंधिया उम्र 33 वर्ष को 6 माह तक प्रत्‍येक माह की 6, 16 और 26 तारीख को, बगीचा नंबर-66 सदर थाना केंट निवासी धर्मेन्‍द्र कुमार बेन उम्र 34 वर्ष को आठ माह तक प्रत्‍येक माह की 5, 15 एवं 25 तारीख को, गली नंबर-23 पासी मोहल्‍ला सदर थाना केंट निवासी प्रतीक पासी उम्र 28 वर्ष को 7 माह तक प्रत्‍येक माह की 10 एवं 25 तारीख को, चौधरी मोहल्‍ला शंकर मंदिर के पास तिलहरी थाना गोराबाजार निवासी सूरज चौधरी उम्र 28 वर्ष को आगामी 10 माह तक प्रत्‍येक माह की 5, 15 एवं 25 तारीख को, खेरमाई मंदिर के पास ग्राम रैपुरा थाना पनागर निवासी कुलदीप केवट उम्र 35 वर्ष को 4 माह तक प्रत्‍येक माह की 5, 15 एवं 25 तारीख को, रैपुरा थाना पनागर निवासी अभिषेक केवट उम्र 28 वर्ष को 3 माह तक प्रत्‍येक माह की 5, 15 एवं 25 तारीख को, नेहरू नगर पुल नंबर-2 के पास सदर थाना केंट निवासी मनोहर राव उर्फ गोलू उम्र 29 वर्ष को 7 माह तक प्रत्‍येक माह की 5, 15 एवं 25 तारीख को तथा विनीत टॉकिज के पीछे नया मोहल्‍ला थाना ओमती निवासी विकास पटेल उर्फ विक्‍की उम्र 35 वर्ष को 6 माह तक प्रत्‍येक माह की 5, 15 एवं 25 तारीख को थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिये गये हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला दंडाधिकारी ने जारी किया फटाखों के क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश बेरियम साल्ट, मरकरी, लेड, आर्सेनिक, एण्टीमोनी लिथियम के उपयोग से बने फटाखों पर रोक 125 डेसीमल से अधिक तीव्रता वाले पटाखे चलाने पर भी रहेगा प्रतिबंध रात्रि 8 बजे से पहले और 10 बजे के बाद नहीं चलाये जा सकेंगे पटाखे

जिला दंडाधिकारी ने जारी किया फटाखों के क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश बेरियम साल्ट, मरकरी, लेड, आर्सेनिक, एण्टीमोनी लिथियम के उपयोग से बने फटाखों पर रोक 125 डेसीमल से अधिक तीव्रता वाले पटाखे चलाने पर भी रहेगा प्रतिबंध रात्रि 8 बजे से पहले और 10 बजे के बाद नहीं चलाये जा सकेंगे पटाखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d