• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पार्क में पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन….

by Manish Gautam Chiefeditor
October 21, 2024
in नर्मदापुरम
0
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पार्क में पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।
आज 21 अक्‍टूबर को पुलिस लाइन नर्मदापुरम के शहीद पार्क में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह द्वारा पूर्व में देश में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों का नाम वाचन कर उन्हें नमन किया गया। पुलिस स्मृति परेड में शहीदों को सलामी दी गई, तत्पश्चात परेड मार्च हुई। पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरशाद वली, पुलिस उपमहानिरीक्षक नर्मदापुरम प्रशांत खरे , पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह सहित उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस स्मृति दिवस के इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, जिला पंचायत सीईओ सौजान सिंह रावत, एडीएम डी के सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ,एसडीओपी नर्मदापुरम पराग सैनी, डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा, डीएसपी महिला सेल मोहन सारवान, रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं विशेष सशस्त्र बल द्वारा पुलिस स्मृति परेड संपन्न हुई।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड गढ़ाकोटा द्वारा आज 21 नबम्बर दिन सोमबार को निकाला गया पद संचलन,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड गढ़ाकोटा द्वारा आज 21 नबम्बर दिन सोमबार को निकाला गया पद संचलन,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.