रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : दिखावे की कार्यवाही कर रहा अतिक्रमण विभाग, प्राशासन के पेट्रोल डीजल फुककर तन्खा का कर रहे इंतजार……….
कटनी जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि, कटनी नगर निगम अतिक्रमण विभाग द्वारा शहर में भर्मण कर आये दिन प्रशासन का पेट्रोल डीजल फुक कर दिखावे की कार्यवाही करते नजर आता है, वही अतिक्रमण विभाग जब प्रति दिन की तरह आज दिनांक 19 अक्टूबर की शाम अतिक्रमण अमला वाहन में सवार होकर सुभाष चौक से होते हुए स्टेशन मार्ग तक हूटर बजाते हुए निकल गया, लेकिन जो अतिक्रमण विभाग का कार्य है शहर में फैले अतिक्रमण को हाटने का वह अपना काम छोड़ सिर्फ अपना आगे जाने के लिए रास्ता खोलते चलेगये, यह सब देखते हुए स्थानीय नागरिक के द्वारा अतिक्रमण विभाग अधिकारी सैलेद्र प्याशी को सूचित किया कि अभी आपका अतिक्रमण विभाग का अमला निकला, लेकिन उनके द्वारा शहर में दुकानदारों के द्वारा फैलाये गए अतिक्रमण पर हाटाने की कोई कार्यवाही नहीं की गईं जिस कारण सुभाष चौक मार्ग से होते हुए स्टेशन मार्ग तक लग रहा जाम, यातायात विभाग तो अपना वाहन हटाने की कार्यवाही तो कर रहा लेकिन अतिक्रमण विभाग की पीछे-पीछे चलकर दिखावे की कार्यवाही कर्ता हुआ नजर आ रहा कार्यवाही के नाम पर सिर्फ प्रशासन का डीजल पेट्रोल फुक रहा अतिक्रमण विभाग ।


