MPNEWSCAST
जबलपुर शहर से करीब 33 किमी दूर बरगी के चिरौली में पहाड़ी पर स्थापित मंदिर में काली माता की 108 फ़ुट ऊंची प्रतिमा है। इस मंदिर को मां राज राजेश्वरी दक्षिणेश्वरी काली जी शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इस प्रतिमा के बारे में कुछ और खास बातेंः
प्रतिमा निर्माण का कार्य कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अमिताभ तिवारी और उनकी पत्नी कुसुम तिवारी की स्वप्रेरणा से शुरू कराया गया था। बाद में निर्माण जनसहयोग भी लिया गया था। इस प्रतिमा को बनाने में करीब 60 लाख रुपये की लागत आई थी। प्रतिमा को बनाने का काम जबलपुर के दमोहनाका निवासी मूर्तिकार राजेश ने शुरू किया था लेकिन बाद में बंगाल के तीन मूर्तिकारों को बुलाया था। प्रतिमा को बनाने में कुल 7 साल लगे थे।


