कालापीपल(बबलू जायसवाल) कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश अनुसार नीलम चौहान जिला कार्यक्रम अधिकारी व ललित राठौर परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन शक्ति अभिनन्दन आभियान/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत पुलिस थाना कालापीपल का बालिकाओं को भ्रमण करवाया गया,जिसमें श्रीमती सुनीता मेवाड़ा सब इंस्पेक्टर कालापीपल ने जुर्म के खिलाफ किस प्रकार की कार्यवाही होती है एवं जेल एवं लेखा शाखा,विवेचना शाखा कंप्यूटर कक्ष माल जपती,स्टोर रूम आदि सभी के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया और भ्रमण कराया इस इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत,उपनिरीक्षक रवि भंडारी एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित थे तथा महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कालापीपल से पर्यवेक्षक श्रीमती सरिता बागड़े,विकासखंड समन्व्यक सुरेन्द्र सिंह मेवाड़ा, नगर की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं बालिकाएं आदि उपस्थित रही।


