कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम द्वारा खाद्य पदार्थाे की जांच की जाकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा शुक्रवार 4 अक्टूबर को माधवनगर स्थित यादव दूध भंडार एवं जय माई दूध भंडार से दूध, पनीर, दही के नमूने जांच हेतु लिए गए है। इसी प्रकार अल्फर्ट गंज कटनी से काजू, बादाम के सैंपल लिये जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजने की कार्यवाही की गई। राज्य प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कारवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कारवाई निरंतर जारी रहेगी। उनहोंने बताया कि विगत 6 माह में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 110 सैंपल जांच हेतु भेजे गए है। जिनमे से 41 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 4 जांच रिपोर्ट अवमानक प्राप्त होने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी कर दिया गया है, शीघ्र ही न्यायालय में प्रकरण दायर किया जाएगा। एडीएम न्यायालय से 16 प्रकरणों में मिलावट कर्ता व्यापारियों को 6 लाख 90 हजार रूपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया जा चुका है।


