• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

परीक्षा परिणाम की बेहतरी के लिए अभी से जुट जाएं शिक्षक – कलेक्टर श्री यादव कलेक्टर श्री यादव ने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
October 5, 2024
in कटनी
0
परीक्षा परिणाम की बेहतरी के लिए अभी से जुट जाएं शिक्षक – कलेक्टर श्री यादव  कलेक्टर श्री यादव ने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की समीक्षा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं मंे पिछले साल 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अंग्रेजी और गणित विषयों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए ऑनलाईन कक्षाऐं  लगाने,छात्रों का मासिक टेस्ट आयोजित कर उनकी शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत खास तौर पर मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिस स्कूल मे, जिस विषय के शिक्षक न हो वहां 15 अक्टूबर तक शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करायें। आस-पास के स्कूलों से शिक्षकों की सेवाएं लेकर खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं लगवाएं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में मौजूद टीवी स्क्रीन पर जिस विषय के शिक्षक नहीं है उस विषय की शेक्षणिक पाठ्य सामग्री के द्वारा छात्रों की आनलाइन कक्षायें लगाई जायें। कलेक्टर ने कहा कि खराब परीक्षा परिणाम वाले छात्र का शिक्षक अपनें विषय का व्यक्तिगत फालोअप लें। आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त कक्षाएं लगाए। पेरेन्ट्स मीटिंग में छात्रों के अभिभावकों को छात्र की प्रगति से अवगत कराकर उनके सतत संपर्क में स्कूल मे रहें तभी बेहतर परीक्षा परिणाम लाया जा सकेगा।

कलेक्टर श्री यादव नें जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि हर विषय और विशेषकर अंग्रेजी और गणित विषय के बेहतर परीक्षा परिणाम लाने वाले शिक्षकों को सम्मानित करें। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं ऐसे शिक्षकों से मिलना चाहेंगे, ताकि उनके अनुभवों का लाभ अन्य शिक्षकों के माध्यम से छात्रों तक पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं की मासिक टेस्ट की छात्रों की कापी स्वयं भी रेंडमली देखेंगें। कलेक्टर ने नव नियुक्त अतिरिक्त शिक्षकों की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि डीईओ, डीपीसी, बीईओ और बीआरसी नियमित तौर पर स्कूलों का निरीक्षण करें और बीते साल के कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और विषयों पर विशेष निगरानी रखें ताकि परीक्षा परिणाम को सुधारा जा सके।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि छात्रों को शिक्षक प्रतिदिन होमवर्क दें और इसकी हर दिन चौंकिंग भी करें। साथ ही छात्र के प्रगति की प्रतिदिन की शिक्षक अपने स्तर पर समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बीईओ और बीआरसी अच्छे शिक्षकों का उत्साहवर्धन भी करें। वे स्वयं स्कूलों मे अंग्रेजी व गणित के शैक्षणिक वीडियो की उपलब्धता की समय-सीमा बैठक मे समीक्षा करेंगे। कलेक्टर ने बैठक में पुस्तक वितरण, नामांकन आदि कार्याे की भी समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

            बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह, डीपीसी के.के.डेहरिया, सहायक संचालक राजेश अग्रहरी , विवेक दुबे सहित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों के प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्रोत समन्वयक मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत बालिकाओं ने महिला पुलिस थाना एवं वन स्टॉप सेंटर का किया भ्रमण

शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत बालिकाओं ने महिला पुलिस थाना एवं वन स्टॉप सेंटर का किया भ्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d