• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन, उद्यमियों को क्या सम्मानित, स्वदेशी का दिलाया संकल्प देश में नौकरियां सीमित हैं, स्वरोजगार की तरफ बढ़े विद्यार्थी – श्रीवास्तव

by Manish Gautam Chiefeditor
October 1, 2024
in कटनी
0
उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन, उद्यमियों को क्या सम्मानित, स्वदेशी का दिलाया संकल्प  देश में नौकरियां सीमित हैं, स्वरोजगार की तरफ बढ़े विद्यार्थी – श्रीवास्तव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ कार्य क्रम में आए हुए अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख शरद श्रीवास्तव ने कहा की हमे स्व से स्वावलंबन की राह अपनानी होगी। उन्होंने कहा देश में नौकरियां सीमित मात्रा में है, विद्यार्थियों और युवाओं को चाहिए की वह स्वरोजगार की तरफ बढ़े एवं पढ़ाई के साथ साथ कोई कौशल सीख कर कुछ कमाना प्रारंभ करें, तभी भारत से बेरोजगारी समस्या का समाधान निकलेगा, नौकरी की चाहत रखने वालों की जगह नौकरी देने वाले बने। आज करोड़ों की तादात में युवा नौकरी के लिए भटक रहा है, वर्तमान में जरूरी है कि हम शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ कमाई के क्षेत्र में भी आग बड़ें। वही कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए स्वावलंबी भारत अभियान के जिला पूर्णकालिक अंकित पाठक ने विद्यार्थियों को बताया की कैसे पढ़ाई के साथ कमाई की जा सकती है। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को कमाई के विकल्प बताए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर काफी देर तक चर्चा की और उन्हें बताया कि जीवन में स्वरोजगार नौकरी नहीं, बल्कि स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर दूसरों को नौकरी देना है। इस दौरान कार्यक्रम के विशेष अतिथि कुशल व्यवसाई श्रवण लखपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की पहले मैं भी नौकरी की तलाश में भटक रहा था लेकिन बाद में मुझे लगा कि क्यों ना अपना स्वयं का व्यवसाय किया जाए, आज मैंने अपना स्वयं का व्यवसाय किया तो प्रतिवर्ष लाखों का टर्नओवर है। आज मेरे नीचे कई लोग काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने जीजा जी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह एक कंपनी में दो लाख रुपए महीने की नौकरी पर कार्य कर रहे थे, लेकिन नौकरी छोड़कर उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय स्थापित किया तो आज सलाना 10 करोड़ का टर्नओवर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आत्मनिर्भर भारत के लिए हम सबको आगे आकर स्वयं के रोजगार स्थापित करने होंगे। हम किसी के पास नौकरी ना करें बल्कि लोग हमारे पास आकर नौकरी करें हमें इस तरह के प्रयास करने की आवश्यकता है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यवस्थापक नरेंद्र दांगी ने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत करनी चाहिए कठिन परिश्रम से ही आप जीवन में सफलता हासिल कर सकते।

इस अवसर पर पढ़ाई के साथ साथ कमाई कर रहे विद्यार्थियों का सम्मान किया। वही कार्यक्रम में मंच संचालन स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख प्रमोद रघुवंशी ने किया। इस अवसर जिला सहसंयोजक चरण सिंह रघुवंशी, विद्यालय प्राचार्य संजय पाराशर, विद्यालय परिवार सहित बड़ी संख्या विधार्थी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
धान की फसलों में बढ़ रहा पीले रंग का फफूंद जनित रोग,किसान परेशान  एसएडीओ ने कहा- खेतों में न भरे पानी, यूरिया का छिड़काव भी न करें,हवा में तेजी से फैलता हैं यह रोग

धान की फसलों में बढ़ रहा पीले रंग का फफूंद जनित रोग,किसान परेशान एसएडीओ ने कहा- खेतों में न भरे पानी, यूरिया का छिड़काव भी न करें,हवा में तेजी से फैलता हैं यह रोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d