कटनी।नगर निगम आयुक्त शिशिर गेमावत ने कार्यालय अंतर्गत जनप्रतिनिधि, नियमित अधिकारी, कर्मचारी एवं विनियमित कर्मचारीयों का सामूहिक बीमा कराये जाने हेतु आदेश जारी कर एक समिति का गठन करते हुए उपायुक्त वित्त पवन कुमार अहिरवार को उक्त समिति का अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों को सदस्य बनाते हुए मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956, मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम (वित्त एवं लेखा) नियम 2018 म.प्र.भंडार क्रय एवं सेवा उपार्जन 2015 (यथा संशोधित 2022) तथा शासन द्वारा जारी उक्त संबंध में अन्य नियम के अधीन एवं बजट प्रावधानों के अनुसार अपनी अनुशंसाए एवं प्रतिवेदन 15 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।


