कलेक्टर ने रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 में प्रस्तावित चाईल्ड हेल्पलाईन काउंटर शुरू करने की भी समीक्षा की। जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने रेल्वे स्टेशन मे काउंटर शुरू करने के लिए डी.आर.एम जबलपुर को पत्र भेजे जा चुकनें की जानकारी दी। बताया गया कि यहां संचालित होने वाले चाईल्ड हेल्पलाइन काउंटर मे रेल्वे स्टेशन मे गुमशुदा और भटक गए बच्चों का मार्गदर्शन और उनके माता-पिता और परिजनों से मिलानें का कार्य किया जायेगा। चाईल्ड हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 1098 पर जिले से संबंधित प्राप्त बच्चों की सूचना पर भी कार्यवाही की जायेगी।


