• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

सड़कों के धसने से बना हादसे का डर,जान जोखिम में डालकर ग्रामीण कर रहे सफर धनवाही में नीचे धसती जा रही पीडब्ल्यूडी सड़क,ढीमरखेड़ा मार्ग पर है जानलेवा गढ्ढे,कभी भी हो सकतीहै बड़ी दुर्घटना फिर भी जिम्मेदार बेपरवाह।

by Manish Gautam Chiefeditor
September 22, 2024
in ढीमरखेड़ा
0
सड़कों के धसने से बना हादसे का डर,जान जोखिम में डालकर ग्रामीण कर रहे सफर  धनवाही में नीचे धसती जा रही पीडब्ल्यूडी सड़क,ढीमरखेड़ा मार्ग पर है जानलेवा गढ्ढे,कभी भी हो सकतीहै बड़ी दुर्घटना फिर भी जिम्मेदार बेपरवाह।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। सड़कों पर जगह जगह गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों का आवागमन परेशानी भरा हो गया है।सड़कों पर कभी भी हादसे हो रहे हैं।अनजान व्यक्ति तो सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे है। उमरियापान से सिहोरा मुख्य मार्ग पर भी धनवाही गांव के समीप सड़क नीचे धस गई है।उमरियापान से ढीमरखेड़ा मार्ग में जगह जगह सड़क गढ्ढे हो गए हैं। वहीं खिरवा पोंडी में तो मुख्य मार्ग के बीच सड़क पर जमीन के नीचे की तरफ धंस गई और गहरा गढ्ढा हो गया है। विभागीय उदासीनता के कारण छोटे छोटे गढ्ढे विशाल रूप ले लिया है। बार-बार आगाह कराने के बावजूद पीडब्लूडी के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने की मजबूरी है।

उमरियापान से सिहोरा मुख्य मार्ग की बात करें तो धनवाही गांव के समीप सड़क के नीचे की पुलिया धसकने से सड़क भी नीचे की तरफ खिसकने लगी है।सड़क के दोंनो तरफ खाईनुमा गढ्ढे बन गए हैं। सड़क की धसकने से गड्ढा हो गया है। सड़क पर बना यह गड्ढा दिन-प्रतिदिन जानलेवा साबित हो रहा है।सड़क के नीचे से पानी भी बह रहा है। नीचे की तरफ धंसी सड़क पर राहगीर रोज दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ता है। जबलपुर के अलावा कटनी,उमरिया,शहडोल सहित अन्य शहरों को जाने वाले बड़े वाहनों के अलावा इस मार्ग पर  दिनरात 24 घण्टों छोटे बड़े वाहन निकलते है।ऐसी स्थिति में यहाँ कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती हैं।

यहाँ गिरकर चोटिल हो चालक और वाहन सवार:- उमरियापान से ढीमरखेड़ा की तरफ जाने वाली सड़क भी बदहाल होती जा रही है।जगह जगह गढ्ढे होने से इस सड़क पर गुजरने वाले राहगीर परेशान है। जबकि जिम्मेदार अफसर इनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।उमरियापान में ढीमरखेड़ा मार्ग में चक्की के पास मुख्य मार्ग पर लंबे समय से गड्ढे हो रहे हैं। इन गड्ढों को समय से न भरे जाने की वजह से यहां काफी सड़क पूरी तरह से गड्ढों में गुम हो गई है।यहाँ दो पहिया वाहनों में बैठे लोग उचटकर गिर जाते हैं। सड़क पर गढ्ढे होने के चलते कई बार यहाँ महिलाएं और छोटे बच्चे मोटरसाइकिलों से नीचे गिरकर चोटिल हो चुके हैं।इस सड़क से प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते है, लेकिन इस ओर उनका भी ध्यान नहीं है। ऐसा ही कुछ नर्मदा नहर के पुल के पहले है। जहा सड़क के किनारे बने गढ्ढे में पानी भरे होने से राहगीर वाहन सहित गढ्ढे में गिर जाते है। कई बार तो मोटरसाइकिल में बैठे लोग उचटकर सड़क पर गिर चुके है।घायल होने पर ग्रामीणों ने अस्पताल में उपचार तक कराया है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोग सड़कों की समय पर मरम्मत न होने से परेशान है।

खिरवा पोंडी पर सड़क धसकने से हुआ गहरा गड्ढा:- उमरियापान-ढीमरखेड़ा मुख्य मार्ग खिरवा पोंडी में सड़क नीचे की तरफ धस गई। सड़क पर गहरा गढ्ढा हो गया। धीरे धीरे गढ्ढा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों की समस्या बढ़ गई है। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग भी दिन रात चालू रहता है। दो-चार पहिया वाहन के अलावा बड़े वाहनों का आवागमन भी जारी है। जहा कभी भी हादसा हो सकता है।डामर और मिट्टी नीचे की तरफ धसक गई।पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने गढ्ढे को पत्थर और मिट्टी से भरा,लेकिन परेशानी कम नहीं हुई। गढ्ढा निरंतर होता जा रहा है। पुलिस ने बेरिकेड्स कर दिया है। यहाँ बीते दो वर्षों से गहरा गढ्ढा हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खिरवा में बस स्टॉप होने के कारण यहाँ पर यात्रियों का रुकना होता है। इसलिए कभी भी हादसा हो सकता है।

अतिवृष्टि के चलते सड़क खराब हुई हैं। जगह- जगह गढ्ढे भी हुए हैं। शासन तक सभी जानकारी भेज दी गई। कई सड़कों की मरम्मत भी कराई गई है। मुख्य मार्ग पर गढ्ढे होने सड़क नीचे धसकने की की स्थिति पर मौकास्थल का निरीक्षण करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। :- शारदा सिंह,ईई पीडब्ल्यूडी
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवैध जुआ फड़ पर एक और कार्यवाही तीन जुआरियों पर मामला दर्ज,अवैध शराब बिक्रय के ठिकाने पर दबिश देकर किया आबकारी का मामला पंजीबद्ध रंगनाथनगर पुलिस की कार्यवाही

अवैध जुआ फड़ पर एक और कार्यवाही तीन जुआरियों पर मामला दर्ज,अवैध शराब बिक्रय के ठिकाने पर दबिश देकर किया आबकारी का मामला पंजीबद्ध रंगनाथनगर पुलिस की कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d