• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बड़वारा में अंधी हत्या का खुलासा, रंजिश में धारदार हथियार से की गई थी हत्या

by Manish Gautam Chiefeditor
September 22, 2024
in कटनी
0
बड़वारा में अंधी हत्या का खुलासा, रंजिश में धारदार हथियार से की गई थी हत्या
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा में हुई अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और डीएसपी उमराव सिंह के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस की टीम ने इस मामले को सुलझाया।

19 सितंबर को प्रार्थी पुन्नीलाल केवट ने अपने बेटे रज्जन उर्फ राजेन्द्र केवट की हत्या की जानकारी पुलिस को दी थी। प्रार्थी ने बताया कि रज्जन अपने खेत गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। खेत में खोजबीन के दौरान उसकी लाश ग्राम बडेरा के सुखाड़ी हार नाले के किनारे पाई गई। उसके सिर, चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को संदेह था कि रज्जन की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।

पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की। संदेह के आधार पर गांव के ही रामप्रसाद विश्वकर्मा (63) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि मृतक रज्जन उसकी बहू पर गलत नजर रखता था और इसके अलावा, मृतक लगातार उसकी खेत की मेड़ को मछली पकड़ने के लिए काट रहा था, जिससे दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी।

घटना वाले दिन, रामप्रसाद ने आवेश में आकर अपने खेत के पास अकेले मिले रज्जन पर धारदार लोहे के फरसा से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेण्डम बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया। 22 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक प्रदीप जाटव, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी काम करने से किया मना तो रिवाल्वर की आड़ पर जातिवाद को नीचा दिखाते हुए लाठी डंडे से की मारपीट, घायल पीड़ित आदिवासी ने माधव नगर आजक थाने करवाई FIR…सुनिऐ थाना प्रभारी

कटनी काम करने से किया मना तो रिवाल्वर की आड़ पर जातिवाद को नीचा दिखाते हुए लाठी डंडे से की मारपीट, घायल पीड़ित आदिवासी ने माधव नगर आजक थाने करवाई FIR...सुनिऐ थाना प्रभारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d