*सड़क पार कर डिवाइड में बैठे अजगर का सतीश ने किया रेस्क्यू*
माँ लक्ष्मी गौसेवा समिति के पर्यावरण जीव रक्षक सर्प मित्र सतीश सोनी को सुचना मिली की हौंडा एजेंसी के सामने हाइवे रोड मे रोड को पार कर डिवाइडर मे एक सांप बैठा है।सुचना मिलते ही वहाँ पहुंच कर देखा तो सांप कुंडली मार कर बैठा था।ये सांप इंडियन राक पाईथन अजगर प्रजाति का सांप मिला। इसकी लंबाई लगभग 5,6 फुट होगी,इस सांप के काटने की स्पीड नहीं होती है, यह सांप जम्प कर के पकड़ता और लापेट लेता है।ये सांप छोटे जीव जंतु और बच्चों को अपना निशाना बनाता है।
शांत स्वभाव का होता है, इनमे जहर नहीं होता, ये फुर्तिले और भागने की स्पीड नही होती।सांप को सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया। वीडियो देख कर आप नकल कर के पकड़ने की कोशिन ना करे। आप के लिये घातक हो सकता है।
आप सभी से निवेदन है अगर आपके घर में कोई सांप, गुहेटी जहरीले जीव जंन्तु निकले तो मारे नहीं हमें सूचना दे,हम उसे सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ेंगे।


