अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम खमरा राजाराम में रीता पति सदाराम उईके के ऊपर प्रकाश नामक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया और डंडे से महिला के सर पर जोरदार प्रहार किया जिससे महिला घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई और उसके सर से खून बहने लगा तत्काल उसे अमरवाड़ा लाया गया जहां पर उसका उपचार किया गया। वहीं पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। किन कर्म से युवक द्वारा महिला पर हमला किया गया है कारण अज्ञात है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


