कालापीपल(बबलू जायसवाल)अग्रवाल समाज के प्रर्वतक महाराजा अग्रसेनजी का जयंती समारोह 3 अक्टुबर को समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें कई निर्णय लिए गए,बैंठक में गत वर्ष का आय व्यय अग्रवाल समाज के तत्कालिक अध्यक्ष महेश गर्ग द्वारा प्रस्तुत किया गया,आगामी जयंती पर्व को लेकर चर्चा की गई जिसमें चल समारोह अपरान्ह 4 बजे प्रारंभ होगा जो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचेगा।आगामी दो वर्ष के लिए नए अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अनिल गर्ग को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया,अध्यक्ष का समाजजनों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया,इसी प्रकार अग्रवाल महिला मंडल की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें जयंती पर होनेवाली प्रतियोगिता एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।अध्यक्ष सोना गर्ग ने बताया कि 29 सितंबर को विविध व्यंजनों के स्टाल, 30 सितंबर को महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिता,एक अक्टुबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2 अक्टुबर को बच्चों की प्रतियोगिताऐं एवं 3 अक्टुबर को मंचीय कार्यक्रम के साथ महाराजा अग्रसेन का पूजन समारोह होगा।


