• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

क्रिकेट एसोसिएशन में गड़बड़ी पर उच्च न्यायालय में लगाई गई याचिका पर नोटिस जारी की खबर से हड़कंप,नर्मदापुरम के सीनियर खिलाड़ी एवं समाजसेवी आनंद मिश्रा द्वारा उच्च न्यायालय में लगाई गई है याचिका…!

by Manish Gautam Chiefeditor
September 20, 2024
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नगर के सीनियर खिलाड़ी एवं समाजसेवी आनंद मिश्रा द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में क्रिकेट एसोसिएशन में चल रही गड़बड़ी को लेकर याचिका दायर की हुई है जो कि स्वीकृत होकर न्यायालय से सम्बन्धितो को नोटिस भी जारी हो चुके हैं। याचिका में पक्षकार बनाए गए 8 लोगों में से 5 लोगों द्वारा नोटिस तामील करा दिया गया है जबकि 3 लोगों द्वारा नोटिस तामील नही किया गया है। मामले को लेकर याचिकाकर्ता आनंद मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 8 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिनमे 5 लोगों से नोटिस तामील कराया जा चुका है। 3 लोगों द्वारा नोटिस तामील नही किया गया है। याचिकाकर्ता आनंद मिश्रा ने बताया कि नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन में चल रही गड़बड़ी की वास्तविक जानकारी सहित मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ की गतिविधियों को लेकर सूचना के अधिकार के तहत अध्यक्ष/सचिव मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ इंदौर और नर्मदापुरम संभागीय क्रिकेट संघ होशंगाबाद से जानकारी मांगी गई थी। जिसमे माननीय सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2018 के एसएससी 9 _624 के आदेश के उपरांत सभी संभागीय एवं जिला क्रिकेट संघो में कराए गए चुनावो की अधिसूचना,सभी चुनाव अधिकारियों के नाम, पता, प्रेस नोट एवं संपन्न कराई गई चुनाव प्रक्रिया के स्वरूप की सत्यप्रतिलिपि। नर्मदापुरम क्रिकेट संघ की वर्ष 2000- 2001 से 2021- 22 तक ऑडिट रिपोर्ट एवं बैलेंस शीट की प्रमाणिक प्रतिलिपि। नर्मदापुरम क्रिकेट संघ को प्रत्येक वर्ष का बजट, बजट की राशि संभाग, जिला के अतिरिक्त कहां एवं कितनी खर्च की जाती है कि प्रमाणिक प्रतिलिपि। नर्मदापुरम क्रिकेट संघ के संभाग एवं जिला स्तर पर सभी प्रारूप के टूर्नामेंट के विजेता, उपविजेता की सूची, इनाम की दी गई राशि की जानकारी। नर्मदापुरम क्रिकेट संघ का संभाग एवं जिला कार्यालय का वर्तमान कार्यालय का पता एवं इस कार्यालय में काम करने वाले पदाधिकारियो , स्टाफ एवं सभी को दी जाने वाली सैलरी एवं दोनों संघों के लेखा का काम देखने वाले कोषाध्यक्ष का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित 7 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारियो सहित नर्मदापुरम संभागीय क्रिकेट संघ के पदाधिकारियो द्वारा जानकारी नहीं दिए के उपरांत सीनियर हॉकी एवं क्रिकेट खिलाड़ी व समाजसेवी आनंद मिश्रा द्वारा अधिवक्ता के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका प्रस्तुत की गई, जिसे स्वीकार करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। उक्त संबंध में नर्मदापुरम डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल फौजदार द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें नोटिस संबंधी कोई जानकारी नहीं है। पूरा काम सचिव अनुराग मिश्रा द्वारा देखा जाता है। सचिव अनुराग मिश्रा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में वह शहर से बाहर है, दस्तावेज के साथ अपना पक्ष रखेंगे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट कर 54.61 लाख की ठगी का मामला सामने आया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.