• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक में उठाया गंभीर मुद्दा,बस एजेंटो की मनमानी और रंगदारी पर अंकुश लगाई जाए : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

by Manish Gautam Chiefeditor
September 19, 2024
in नर्मदापुरम
0
भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक में उठाया गंभीर मुद्दा,बस एजेंटो की मनमानी और रंगदारी पर अंकुश लगाई जाए : सांसद दर्शन सिंह चौधरी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि जिला परिवहन विभाग कुछ नया अभिनव नवाचार करें, कुछ अभिनव पहल करें जिससे देश में एक अच्छा मैसेज जाए। सांसद ने कहा कि टू व्हीलर वालों को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए, उन्होंने कहा कि वर्तमान में टू व्हीलर चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा के कागज, हेलमेट सभी कुछ दिखाते हैं उसके बावजूद भी अनावश्यक रूप से उन्हें परेशान होना पड़ता है। हम सब जनता के सेवक हैं, हमारे देश में प्रजातंत्र है। कुछ ऐसा प्रयास किया जाए कि चेकिंग के दौरान आम आदमी के मन में अनावश्यक डर पैदा ना हो। उल्लेखनीय है कि सांसद श्री चौधरी गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान में जिले में पार्किंग की समस्या है, अतः पार्किंग के लिए अन्य जगहों पर स्थल का चयन किया जाए। बसो के रुकने के स्टांपेज की जानकारी से लोगों को अवगत कराया जाए। सांसद ने कहा कि दो बसों के छूटने के अंतराल पर कम से कम 5 मिनट का समय निर्धारित हो। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान में बस एजेंटो के मध्य आपसी मनमुटाव के चलते यात्रियों को अनावश्यक परेशान होना पड़ता है। अतः बस एजेंटो की रंगदारी और मनमानी पर अंकुश लगाया जाए। कलेक्टर ने बताया कि जिले में लगभग 5 लाख गोवंश है और गौशालाओं में मात्र 4 हजार मवेशी रखने की क्षमता है। 11 स्थान पर अस्थाई गौशालाएं बनाई गई है। सोहागपुर, माखन नगर, डोलरिया, आंचल खेड़ा में अस्थाई गौशाला में कम संसाधन में बेहतर व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी एसडीएम रात्रि में नेशनल हाईवे पर निगरानी रखकर पशुओं की आवाजाही को रोक रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि पशु मालिकों को समझाइश दी जा रही है। समझाइश के बाद भी यदि वे पशुओं को सड़कों पर छोड़ना बंद नहीं करेंगे तो नियम अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने कहा कि इटारसी में करोड़ों रुपए खर्च करके नया बस स्टैंड बनाया गया है लेकिन बसों के ना रुकने से वह अनुपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग बसो के रुकने के निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों पर वाहन नंबर की बजाय एक-47, राम, बॉस आदि लिखा रहता है , ऐसे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाए। श्री शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग अभी सिर्फ नर्मदापुरम में ही वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रहा है। ऐसे ही कार्रवाई अन्य तहसीलों में भी की जाए। बैठक में अन्य सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में शहर के व्यस्ततम मार्गों पर किसी भी स्थान पर यात्री बसों को रोक कर सवारी बैठाने एवं उतरने वाली बसो पर कार्रवाई की जाए। सभी बसें निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुके ,स्कूली बसों की भी नियमित रूप से जांच चलती रहे। सड़कों पर पेचवर्क के कार्य, ब्लैक स्पॉट सुधारने एवं स्पीड ब्रेकर बनाने के कार्य समय समय पर किए जाते रहे। बैठक में अपर कलेक्टर डीके सिंह, डिप्टी कलेक्टर डॉ.बबीता राठौर, अन्य प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अनोखी तस्वीर*  बचपन मे पिता की साईकल बुढ़ापे मे बेटे का ठेला  आप भी देखिये हमारे द्वारा ली गईं तस्वीर क्या बया करती है?

*अनोखी तस्वीर* बचपन मे पिता की साईकल बुढ़ापे मे बेटे का ठेला आप भी देखिये हमारे द्वारा ली गईं तस्वीर क्या बया करती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d