• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

मेडिकल कॉलेज रेफर किये गये सिहोरा दुर्घटना के घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर 108 एम्बुलेंस के ड्राईवरों सहित तीन कर्मचारी बर्खास्त. कलेक्टर दीपक सक्सेना की बड़ी कार्यवाही :- VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
September 19, 2024
in जबलपुर
0
मेडिकल कॉलेज रेफर किये गये सिहोरा दुर्घटना के घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर 108 एम्बुलेंस के ड्राईवरों सहित तीन कर्मचारी बर्खास्त. कलेक्टर दीपक सक्सेना की बड़ी कार्यवाही :-  VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सिहोरा-मझगंवा मार्ग पर ग्राम नुंजी के पास कल लोडिंग ऑटो और हाइवा की टक्कर में घायल हुये दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर की जगह राइट टाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर 108 एम्बुलेंस सेवा के दो ड्राइवर और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सहित तीन कर्मचारियों को कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है ।
इस दुर्घटना में घायल हुए 11 मरीजों में से दो को सिविल अस्पताल सिहोरा से मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था, लेकिन 108 एम्बुलेंस चालक और स्टाफ द्वारा इन्हें मेडिकल कॉलेज के स्थान पर राइट टाउन स्थित मोहनलाल लाल हरगोविंद दास हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया । इस निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराने के पहले 108 एम्बुलेंस सेवा के स्टाफ द्वारा मेडिकल कॉलेज में इन घायलों की पर्ची भी कटवाई गई, लेकिन उन्हें वहां ना ले जाकर मोहनलाल हरगोविंद दास अस्पताल में भर्ती करा दिया गया ।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों के इस कृत्य की जानकारी मिलने पर कल रात को ही इस मामले में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। एम्बुलेंस संचालकों और निजी अस्पतालों की मिलीभगत के इस मामले को गम्भीरता से लेते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना ने इसकी पूरी जाँच करने के निर्देश भी चिकित्सा अधिकारियों को दिये हैं । बताया गया है इस मामले को दृष्टिगत रखते हुये निजी अस्पतालों एवं एम्बुलेंस चालकों के बीच सांठगांठ की जाँच भी कराई जायेगी ।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि इस प्रकरण में 108 एम्बुलेंस सेवा के जोनल मैनेजर और ऑपरेशन मैनेजर को भी नोटिस जारी किये गये हैं । डॉ मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में घायल मरीजों को सिहोरा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लाने वाली 108 एम्बुलेंस कटनी जिले की थीं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि 108 एम्बुलेंस सेवा के स्टाफ द्वारा सिहोरा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के स्थान पर मोहनलाल हरगोविंद दास हॉस्पिटल भर्ती कराये गये दोनों घायलों ठाकुर लाल कोल और मंगोबाई को हालत में सुधार को देखते हुये आज सुबह उन्हें वापस सिहोरा अस्पताल ले जाया गया है । दोनों मरीजों को सिर में हल्की चोटें थी, लेकिन सतर्कता बरतते हुये उन्हें मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया था ।

 

सिहोरा-मझगवां मार्ग पर हुई दुर्घटना में घायलों को 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/09/FbVideo_1726746163935.mp4

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मृतक का तर्पण क्यों किया जाता है…..!!  मनुस्मृति में तर्पण को पितृ-यज्ञ बताया गया है और सुख-संतोष की वृद्धि हेतु तथा स्वर्गस्थ आत्माओं की तृप्ति के लिए तर्पण किया जाता है।

मृतक का तर्पण क्यों किया जाता है.....!! मनुस्मृति में तर्पण को पितृ-यज्ञ बताया गया है और सुख-संतोष की वृद्धि हेतु तथा स्वर्गस्थ आत्माओं की तृप्ति के लिए तर्पण किया जाता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d