• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की संभाग स्तरीय जिला, विकासखंड एवं नवांकुर संस्थाओ की समीक्षा बैठक हुई संपन्‍न

by Manish Gautam Chiefeditor
September 18, 2024
in नर्मदापुरम
0
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की संभाग स्तरीय जिला, विकासखंड एवं नवांकुर संस्थाओ की समीक्षा बैठक हुई संपन्‍न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की संभाग स्तरीय जिला, विकासखंड एवं नवांकुर संस्थाओ की समीक्षा बैठक का आयोजन स्थानीय सांवरिया ढाणी परिसर नर्मदापुरम में आयोजित किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉक्टर धीरेंद्र पाण्‍डे, उपनिदेशक डॉक्टर वीरेंद्र व्यास विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर समीक्षा बैठक में मोहन नागर ने संभाग के तीनों जिला समन्वयक एवं विकासखंड समन्वयकों से विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक बिंदु पर समीक्षात्मक आवश्यक जानकारी प्रदान की और डॉक्टर धीरेंद्र पांडे द्वारा भी विस्तार से सभी लोगों से बात करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। इसके उपरांत नवांकुर समितियां की समीक्षा बैठक में मोहन नगर ने प्रत्येक जिले की दो-दो नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों से उनका प्रतिवेदन प्रस्तुतीकरण के उपरांत समीक्षात्मक आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ग्राम विकास के विभिन्न आयामों से सभी को परिचित कराया और आदर्श ग्राम की परिकल्पना एवं जल गंगा संवर्धन अभियान नशा मुक्त भारत अभियान शिक्षा के लिए ऐसे अनेक बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ सीतासरन शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कैसे जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्‍फुटन समितियां नवांकुर समितियां और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के द्वारा शासन और समाज के बीच में सेतु का कार्य कर रहा है। इस दिशा में भी डॉ सीतासरन शर्मा ने विस्तार से अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की आपको आवश्यकता रहेगी तो मैं हर समय आपके लिए उपलब्ध हूं। डॉक्टर धीरेंद्र पांडे द्वारा भी सभी नवांकुर समितियां को आवश्यक दिशा निर्देश देकर उनके सेक्टर में जो ग्राम पंचायत है वह ग्राम आ रहे हैं उनको सही दिशा में कार्य करने की आवश्यकता के तहत कोऑर्डिनेशन करके ब्लॉक समन्वयक और जिला समन्वयक के माध्यम से कार्य करने के सुझाव दिए। जिला समन्‍वयक नर्मदापुरम पवन सहगल एवं हरदा जिले के जिला समन्‍वयक संदीप गौहर द्वारा किये गये कार्यो के विस्‍तृत प्रतिवेदन प्रस्‍तुत किया गया। संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने संभाग स्‍तरीय प्रतिवेदन प्रस्‍तुत किया। इस अवसर पर तीनों जिलों के जिला समन्वयक और विकासखंड समन्वयक तथा नवांकुर समितियां के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
संभागायुक्त ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की,रोड निर्माण में अड़चन उत्पन्न कर रहे विद्युत पोल प्राथमिकता से शिफ्ट किये जाएं,सभी निर्माण कार्य दी गई समय सीमा में पूर्ण हो

संभागायुक्त ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की,रोड निर्माण में अड़चन उत्पन्न कर रहे विद्युत पोल प्राथमिकता से शिफ्ट किये जाएं,सभी निर्माण कार्य दी गई समय सीमा में पूर्ण हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d