देखे VIDEO
आज हमलापुर क्षेत्र में कोचिंग सेंटर के बहाने नाबालिग बालक बालिकाओं का माइंड वाश किया जा रहा था। क्षेत्र में लंबे समय से धर्म परिवर्तन को लेकर एक महिला के घर बाहरी लोगों का आना-जाना हो रहा था। वार्डवासियों की सूचना पर राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस की मदद से आज धर्मांतरण का भांडा फोड़ किया है।
धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें पादरी राजो थॉमस, ज्योति, पूजा गोहे पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मौके पर एक दर्जन बच्चें मिले है। मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी दीपक मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू सेना ने दी।


