कटनी।निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने सभी नगरवासियों से मूर्तियों को निगम द्वारा बनाए गए कुंड में ही विसर्जित करने की अपील की है निकाय द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुंड बनाए गए हैं जिनमें गाटर घाट, मोहन घाट, बाबाघाट, माई नदी घाट, छपरवाह घाट, बिलगवा घाट,पीर बाबा निवार नदी हनुमान घाट, सिमरार नदी रपटा जुहला, बजरंग कॉलोनी स्थित तट, ट्रांसपोर्ट नगर तालाब के पास स्थान है इसके अलावा प्रतिबंधित घाट में मसुरहा घाट, कटाये घाट, अमीरगंज तालाब है इन स्थलों पर नागरिकों से नही जाने एवं शांति पूर्वक पर्व मनाये जाने की अपील निगमायुक्त द्वारा की गई है।


