• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की मध्यप्रदेश में निकालेगी सुख-दुःख महाअभियान पदयात्रा, आयोजित प्रेसवार्ता मे दी जानकारी

by Manish Gautam Chiefeditor
September 15, 2024
in कटनी
0
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की मध्यप्रदेश में निकालेगी सुख-दुःख महाअभियान पदयात्रा, आयोजित प्रेसवार्ता मे दी जानकारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर : हेमंत सिंह

कटनी : मध्यप्रदेश में निजी स्कूलों की अवैध फीस एवं कमीशन का एक लाख करोड़ से अधिक की लूट का घोटाला – पं पुरूषोत्तम तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष: आईपीएपी, मध्यप्रदेश में शिक्षा माफियाओं ने प्रदेश को बनाया लूट का अड्डा….
कटनी – 15 सितम्बर 2024 इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मध्यप्रदेश में जनता के बीच जाकर उनका दुख दर्द जानने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापक जन अभियान आज 15 सितम्बर 2024 से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सुख-दुःख महा अभियान पदयात्रा प्रारंभ करने जा रही है जो गांव-गांव से लेकर शहरों के हर वार्ड में निकाली जायेगी। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जब तक हम मध्यप्रदेश को सुखी और प्रसन्न प्रदेश में परिवर्तित नही कर देंगे। आज मध्यप्रदेश की स्थिति बहुत भयावह है। महंगाई अपने चरम पर है। कानून और व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री के गृह नगर में दिन दहाड़े बलात्कार की घटना सड़क पर हो रही है। पुलिस बेवस आदिवासियों के साथ अत्याचार कर रही है। मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार नही है। मध्यप्रदेश में 50 लाख से अधिक बेरोजगार सड़कों पर हैं। जिनके रोजगार की कोई व्यवस्था नही है। सत्ताधारी पार्टी घर-घर झण्डा लगाने की बात कर रही है जबकि आज आवश्यकता घर-घर युवाओं को रोजगार प्रदान करने की है, मध्यप्रदेश में शिक्षा माफियाओं ने निजी स्कूलों को संचालित कर सन् 2007 से अवैध रूप से फीस एवं कमीशन की वसूली अभिभावकों से कर रहे हैं। फीस, कॉपी किताब, बस्ता, जूते इत्यादि से कमीशन के नाम पर, मध्यप्रदेश में 1 लाख करोड़ से अधिक का अवैध फीस घोटाला किया गया। मध्यप्रदेश में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को लूटने का अड्डा बन गया है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित सभी बड़े नेताओं के स्कूल मध्यप्रदेश में संचालित हो रहे हैं जो जनता से लूट को अंजाम दे रहे हैं। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की मांग है कि मध्यप्रदेश में समस्त अभिभावकों से उनसे वसूली गई अवैध फीस व कमीशन की राशि अभिभावकों के खाते में वापस कराई जाये एवं जब तक स्कूल संचालक अवैध रूप से वसूली फीस की राशि वापस नही करते हैं जब तक अभिभावक स्कूलों में मासिक फीस जमा न करें।

उक्त विचार इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने आज प्रथम कटनी नगर आगमन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विचार व्यक्त किये। श्री तिवारी आज इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली सुख-दुःख महा अभियान पदयात्रा का शुभारंभ करने के लिए कटनी पधारें हैं।

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पन्नालाल त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी की सुख-दुःख महा अभियान प‌द्यात्रा, जनता से सम्पर्क करने के लिए की जा रही है। आज मध्यप्रदेश की सड़कें रोज दुर्घटानों को आमंत्रित कर रही है। यह हाल सरकार ने बना रखा है। मध्यप्रदेश का इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी हर छोटी से छोटी समस्या के निराकरण तक लगातार संघर्ष करती रहेगी। मध्यप्रदेश में मप्र सरकार ने 3 लाख करोड़ से अधिक का ऋण लिया है फिर भी सरकारी विभागों के विकास कार्य बंद हैं। इंडियन स्टूडेंट यूनियन के संयोजक राहुल वर्मा ने बताया कि हर परीक्षा का पेपर लीक होने से करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इस व्यवस्था को बदलना है, शिक्षा को व्यवसाय बनाने वाले शैक्षणिक संस्थाओं के खिलाफ कड़े कानून की आवश्यकता है, प्रत्येक निर्धन छात्र को छात्रवृत्ति मिलना चाहिये, शिक्षण संस्थाओं की फीस निर्धारित की जानी चाहिये जिससे हर छात्र शिक्षा का लाभ ले सके, शासकीय स्कूलों एवं कॉलेजों में प्राध्यापकों एवं अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नियमित की जाए, एक देश एक शिक्षा, एक शिक्षा शुल्क की नीति बनाई जाये। काश्मीर से कन्याकुमारी तक एक पाठ्यक्रम लागू किया जाये, प्रतिवर्ष स्कूल एवं कॉलेजों में छात्रसंघ के चुनाव कराये जायें, निजी स्कूलों एवं कॉलेजों के आय-व्यय की जानकारी प्रतिवर्ष सार्वजनिक की जावे, विश्वविद्यालय और विद्यालय अपनी नीति बनाते समय छात्रों का अभिमत प्राप्त करें उसी के अनुसार पाठ्यक्रम एवं शिक्षा कलेण्डर बनाया जाये। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया, प्रदेश सचिव राजकुमार बक्शी, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ फूलचंद पटैल, प्रदेश अध्यक्ष सिंधी परिषद् राजकुमार दासवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गोविंद पटैल, जिला अध्यक्ष कटनी रविशंकर बाजपेई, महिला जिला अध्यक्ष कटनी श्रीमति अर्चना सिंह, जबलपुर जिला अध्यक्ष ओ.पी. बिल्थरिया, महामंत्री बलराम श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सिवनी संत कुमार रजक आदि उपस्थित थे।

अभिलाषा संप्रे राष्ट्रीय सचिव इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्वच्छता के साथ हो गणेश विसर्जन, पेंटिंग बनाकर दिया संदेश……

स्वच्छता के साथ हो गणेश विसर्जन, पेंटिंग बनाकर दिया संदेश……

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.