कटनी :प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया , राहुल बाग मे स्थापित श्री गणेश जी की श्रद्धा भक्ति के साथ स्थानीय लोगो ने मिलकर भगवान श्री गणेश जी की की गईं महाआरती, आयोजन कर्ता द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा यहां पर कई वर्षो से श्री गणेश जी की स्थापना की जाती है और इस वर्ष भी हमारे द्वारा भव्य रूप मे भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किये है और यहां पर छोटे-छोटे बच्चो के लिए प्रतिदिन मनोरंजन के लिए खेल संगीत नृत्य जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिसमे हमारे यहां के बच्चो मे श्रद्धा भक्ति मे भी उत्साह बना रहे और राहुल बाग के स्थानीय लोगो ने मिलकर भगवान श्री गणेश जी की महाआरती की जाती है और आज की आयोजित महाआरती मे संगीता बजाज,मेघा बजाज,संतोष बजाज,डॉ निधि बजाज, लता बजाज,खुशबू बजाज,नुपुर बजाज,दीपिका बजाज,अंजलि बजाज,स्वप्निल बजाज, शैल बगरिया,डॉ सुषमा गट्टानी, सारिका मित्तल,रेनू गट्टानी, अनिता गाड़ोदिया,मंजू तोलासरिया,मंजू स्वामी, श्रेया खंडेलवाल, आशिमा गौर,भारती मेहानी,पूजा भास्कर,नीलू गुप्ता, प्रिया गुप्ता,व शशि अग्रवाल व बच्चे शामिल रहे।


