प्रेमी बन गया दरोगा तो तोड़ा नाता.. लड़की ने दर्ज करा दी FIR, शादी का झांसा देकर रेप का इल्ज़ाम
UP के कानपुर में पनकी थाने में तैनात प्रशिक्षु दरोगा अनुज तिवारी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ते थे।
अब नौकरी लग गई तो दरोगा ने नाता तोड़ लिया। लड़की का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर भाई अनूप और भाभी वर्षा संग मिलकर दरोगा ने मारपीट की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने दरोगा व उसके भाई व भाभी पर रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा थाने से गैर हाजिर चल रहा है। उस पर विभागीय कार्यवाही भी हो सकती है।


