रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : वृक्ष के हाथो मे विराजे श्री गजानन, वृक्ष अपनी पीढ़ा भगवान श्री गणेश जी को अपने हाथो मे बैठाकर मुस्कुराते हुए सुना रही..
आदर्श जय हो गणेश उत्सव समिति की अनोखी थीम एक पेड़ श्री गजानन के नाम …
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि कटनी के आदर्श कालोनी स्थित आदर्श जय हो उत्सव समिति के लोगो ने भी इस वर्ष
गणेश चतुर्थी पावन पर्व के उपलक्ष्य पर अनोखी थीम रखी, जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोग पेड़ लगाये इस थीम के माध्यम से लोगो को किया जा रहा जागरुक, आदर्श जय हो गणेश उत्सव समिति का इस वर्ष की अनोखी थीम ने भी गजब की पहल रखी की प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी को ही वृक्ष के हाथो मे ही सोप दिया और वृक्ष भगवान श्री गणेश जी को अपने हाथो मे बैठा कर मुस्कुराते हुए अपनी पीढ़ा बताते हुए नजर आ रही, कि अब सब आपके भरोसे है।


