जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
ग्यारसपुर शिक्षक जो कि देश एवं बच्चों के भविष्य का निर्माता कहा जाता है लेकिन यदि वही शराब के नशे में शैक्षणिक कार्य करें तब उन मासूम बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह समझा जा सकता है ऐसा ही एक नजर ग्यारसपुर तहसील के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम शाला हैदरगढ़ का मामला है शिक्षक अमान सिंह सहरिया एवं चौकीदार फूल सिंह सहरिया दोनों नशे में पाए गए चौकादार कक्ष में भी शराब का क्वार्टर मिला जनपद सदस्य मोकम कुशवाहा ने निरीक्षण में पाया जिस पर जनपद सदस्य के द्वारा
संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने आश्रम शाला प्रभारी नीलिमा श्रीवास के प्रतिवेदन पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया स्वास्थ्य परीक्षण में भी उपरोक्त दोनों लोग शराब के नशे में पाए गए यही हालत शिक्षकों के रहे तो क्या हो सकता है


