• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

*सागर में ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, मौत:गुस्साए लोगों ने ट्रक के कांच फोड़े, जाम लगाया, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 10, 2024
in सागर
0
*सागर में ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, मौत:गुस्साए लोगों ने ट्रक के कांच फोड़े, जाम लगाया, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सतेंद्र जैन

*सागर में ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, मौत:गुस्साए लोगों ने ट्रक के कांच फोड़े, जाम लगाया, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित*
सागर में बीना-खुरई मार्ग पर स्थित आईटीआई के पास ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो हुई। गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रक में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश शुरू की। लेकिन वह कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए।जानकारी के अनुसार आगम जैन रविवार को भाग्योदय तीर्थ जा रहे थे। तभी भाग्योदय तीर्थ के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर चोटे आने से आगम की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया।

उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहती है। इसके बावजूद शहर में भारी वाहन आवागमन कर रहे हैं। भाग्योदय तीर्थ में कार्यक्रम चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग आ-जा रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से लापरवाह बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है। इस दौरान वीडियो बना रहे युवकों के साथ भीड़ ने मारपीट भी की। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। काफी समझाइश के बाद लोग माने और चक्काजाम खत्म किया गया। शव का पंचनामा बनाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में एसपी विकास शहवाल ने यातायात व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर यातायात थाने के एएसआई शेख इरशाद, प्रधान आरक्षक करण यादव और आरक्षक लक्ष्मण को निलंबित किया है।मामले में कार्रवाई की जा रही एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि ट्रक की टक्कर में युवक की मौत हुई है। भीड़ जमा हुई थी। भीड़ ने विरोध किया। समझाइश दी गई। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को जब्त कर थाने भेजा है। मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी के साथ मारपीट की गई है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जेपीवी डीएवी विद्यालय बना ओवरऑल चैंपियन

जेपीवी डीएवी विद्यालय बना ओवरऑल चैंपियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d