सिलौंडी में जैन समाज के दशलक्षण पर्व के प्रथम दिवस आज उत्तम क्षमा पर्व मनाया गया । सिलौंडी के श्री 1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ,श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर और श्री तारण तरण जैन मंदिर में सुबह से ही पूजन अर्चन किया गया । पंडित प्रमोद जैन ने बताया कि आज दशलक्षण पर्व का प्रथम दिवस है उत्तम क्षमा , जब तक हमारे मन से क्रोध का अंत नहीं होगा हमारे मन में क्षमा धर्म नही आ सकता है । क्षमा वीरों का आभूषण होता है । क्रोध के कारण हमेशा मनुष्य का नुकसान होता है । धर्म की प्रथम सीढी क्षमा होती है । रात में आरती और स्वाध्याय किया गया । समाज के सुभाषचंद्र , रिटायर्ड शिक्षक सुशील जैन , सुधीर जैन ,पिंकी जैन ,कमलेश जैन ,विनोद जैन,बबलू जैन ,देवेंद्र जैन , नीरज जैन , दीपू जैन ,अर्पित जैन ,अंकित जैन ,जितेंद्र जैन ,सोनल जैन आदि रहे ।


