• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मूलभूत सुविधाओं से वंचित है केंद्र बिंदु से सटा गांव बनेहरा,बिजली,पानी,सड़क की सुविधा बदहाल खराब सड़क से ग्रामीणों का आवागमन दूभर, हैंडपंप भी पड़े बंद,ढीमरखेड़ा अंतर्गत बम्हनी पंचायत के बनेहरा गांव के लोगों की समस्या, शिकायत के बाद जिम्मेदार नहीं देते है ध्यान

by Manish Gautam Chiefeditor
September 8, 2024
in कटनी
0
मूलभूत सुविधाओं से वंचित है केंद्र बिंदु से सटा गांव बनेहरा,बिजली,पानी,सड़क की सुविधा बदहाल  खराब सड़क से ग्रामीणों का आवागमन दूभर, हैंडपंप भी पड़े बंद,ढीमरखेड़ा अंतर्गत बम्हनी पंचायत के बनेहरा गांव के लोगों की समस्या, शिकायत के बाद जिम्मेदार नहीं देते है ध्यान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:-  आजादी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास तो हुआ है लेकिन आज भी ग्रामीण अंचल के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत बम्हनी ग्राम पंचायत के बनेहरा गांव में आज भी आवागमन, बिजली, पेयजल एवं संचार सुविधा सहित अनेक समस्याएं बनी हुई है।

जंगल से घिरे भारत के केंद्र बिंदु करौंदी से सटे बनेहरा गांव के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां कुछ काम तो हुए है जबकि कई योजनाओं का क्रियान्वयन सिर्फ फाइलों में ही दबा हुआ है। गांव में बनी पक्की सड़क के हालात बदतर हो चुके हैं। सडक़ की ऊपरी परत उखड़ चुकी है। गिट्टी और कांक्रीट निकल आई है। सड़क पर जगह जगह गढ्ढे निकल आये है।कई जगह तो दरारें भी है।यहां से निकलने वाले लोग परेशान होते हैं। दो पहिया और साइकिल से आने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे गांव को लोंगों को परेशानी और भी बढ़ गई है।

पेजयल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण:- बनेहरा गांव में पेयजल समस्या भी है। पाइप लाईन के माध्यम से सभी घरों में पेयजल  योजना का सफल क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। बिजली बंद होने की स्थिति में नागरिक पेयजल समस्या से जूझ रहे है। खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं की जा रही है। यहां लगे हैंडपंप वर्षों से खराब पड़े हैं। तीन में से दो हैंडपंप पूरी तरह से बन्द पड़े हैं। गांव में बिजली की समस्या भी है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पाती हैं। संचार के साधन भी नहीं है। यहां नेटवर्क की समस्या है। इतना ही नहीं बारिश के चलते गांव के कई लोंगों के कच्चे मकान गिरकर धराशायी हो गए है। अब उनकी परेशानी बढ़ गई है।

मूलभूत सुविधाओं से है वंचित:- ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव भले ही देश के केंद्र बिंदु में है लेकिन अब तक बनेहरा गांव विकास से कोसों दूर है।विकास को गांव की उपेक्षा की जा रही है। गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पेयजल, बिजली, सडक़ जैसे मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण मोहताज है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत व शासन, प्रशासनिक अधिकारियों को गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा चुकी है।लेकिन जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे है।

बल्लियों के सहारे दौड़ रही बिजली, तारों का फैला मकड़जाल, जिम्मेदार अनजान:- बनेहरा गांव में लकड़ी की बल्लियों पर बिजली के तारों का मकडज़ाल फैला हुआ है। गांव में बिजली के खंभे ही नहीं है। जहां खंभे में ट्रांसफार्मर लगा है तो वहां से सैकड़ों लोगों ने अपने तार दूर तक खींच रखे हैं जिससे बिजली के तारों का मकडज़ाल फैला हुआ है। बांस बल्लियों के सहारे बिजली तार दौड़ रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। यहां पर जल भराव की भी समस्या है जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ कई स्थानों पर बिजली के खंभे ही नहीं लगाये गए। लोगों को रहते कई दशक बीत गये पर आज भी गांव के हालात नहीं बदले। जहां पर बिजली के खंभे नहीं लगे हैं वहां पर लोगों ने बिजली के तार काफी दूर से खींच रखे हैं। कौन सा तार किसका है यह जानना काफी कठिन है।बांस बल्ली के सहारे दौड़ रहे तारों से आफत यह है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।तेज हवा, तूफान और आंधी के साथ बारिश में बिजली तार टूट जाने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार ऐसी स्थिति निर्मित हो चुकी है। लोंगो को करंट भी लग चुका है, इसके बाद भी बिजली विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इनका कहना है:-  हम स्वयं बनेहरा गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले,इसके लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण होगा।अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर भी कार्रवाई होगी।:-  धीरेंद्र बहादुर सिंह, विधायक बड़वारा
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
क्षमा वीरों का आभूषण : पंडित प्रमोद जैन

क्षमा वीरों का आभूषण : पंडित प्रमोद जैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d