रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कोरिया में आयोजित 17वी वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप में नर्मदापुरम की चैम्पियन खिलाडी आध्या तिवारी ने जय मीना के साथ मिलकर मिक्स डबल्स प्रतियोगिता में टीम के लिये कांस्य पदक प्राप्त किया है।
आध्या की इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना ने उनको बहुत बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि आध्या ने जिले के साथ साथ प्रदेश को ही नही अपितु हमारे देश को भी गौरवान्वित किया है। कलेक्टर ने उनकी इस उपलब्धि के लिए खेल के सभी पदाधिकारी, खेल संघ एवं टेनिस कोच आध्या के पिताजी दीपक तिवारी जी को भी बहुत बहुत बधाई दी है।


