गैरतलब है की कई दिनों की तैयारी के बाद आखिरकार ओ समय आ ही गाया जब देश भर के पहलवान अपना परचम दिखाने बरही के छिंदिया टोला में पवन अखाड़ा के संयोजकत्व में विशाल इनामी दंगल का आयोजन होगा।
*संजय सत्येंद्र पाठक होंगे मुख्य अतिथि*
पवन अखाड़ा के छिंदिया टोला में हो रहे विशाल इनामी दंगल में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येंद्र पाठक बतौर मुख्य अतिथि सामिल होंगे,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पियूष अग्रवाल अध्यक्ष नगर परिषद बरही करेंगे,आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से इस विशाल इनामी दंगल में विधायक श्री पाठक की विशेष रुचि देखी जा रही है पूर्व वर्ष में श्री पाठक ने दंगल आयोजक श्रवण कुमार सोनी,सरमन के आग्रह पर दंगल हेतु दंगल मैदान की व्यवस्था कराने कि घोषणा की थी जिसकी तैयारी भी नगर परिषद बरही द्वारा शुरू कर दी गई है।
*आयोजक सरमन सोनी पिछले 35 वर्षो से लगवाते आ रहे हैं अखाड़ा।*
आयोजक सरमन सोनी ने सभी पहलवानों सहित,सभी अतिथियों और दर्शकों से कार्यक्रम में सामिल होने की अपील कर यह बताया कि यह पवन अखाड़ा,दंगल का आयोजन मेरे बड़े भाई वार्ड क्रमांक 14 के प्रथम पार्षद स्वर्गीय श्री राजकुमार सोनी जी के द्वारा शुरुआत की गई थी जो आयोजन आज विशाल रूप लेता जा रहा है और हम आने वाले वर्षो में अपने विधायक माननीय संजय पाठक जी के सहयोग से बहुत विशाल दंगल का आयोजन करेंगे।
*पूज्य बाबू जी श्रद्धेय सत्येंद्र पाठक जी के सहयोग से हुइ थी अखाड़े की शुरुआत।*
आयोजक सरमन सोनी ने बताया की श्रद्धेय सत्येंद्र पाठक जी,बाबू जी के सहयोग से ही इस अखाड़े की शुरुआत राजकुमार सोनी जी ने की थी मैं उस समय पहलवानी करता था तो मुझे बाहर के पहलवानों से लड़ने का मोका मिला था उसके बाद से मैं खुद अखाड़े का आयोजन प्रति वर्ष करा रहा हु ।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


