MPNEWSCAST
पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्ग दर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ प्रियंका बाजपेयी के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन ,वांछित/वारण्टी अपराधियों के विरुद्ध धरपकड अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र मुन्शीलाल उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम बौरापुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को 02 पेटी नाजायज शराब लेमन ब्लू ब्रान्ड ( कुल 90 पऊवा ) के साथ बौरापुर से मिठुइया रोड पर खैरापति मन्दिर के पास बने चौखम्मा बिजली के खम्भे के पास गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
1. प्रमोद कुमार पुत्र मुन्शीलाल निवासी ग्राम बौरापुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 50 वर्ष
*बरामदगी का विवरण:–*
1. 02 पेटी नाजायज शराब लेमन ब्लू ब्रान्ड ( कुल 90 पऊवा )
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1.उ0नि0 राजेन्द्र सिंह
2. का0 846 बृजेश कुमार
3. का0 406 अताउल्ला


