भारतीय रेलवे में ट्रेनों के रद्द होने और डायवर्ट होने का सिलसिला थम नहीं रहा है. आए दिन 10 से 12 ट्रेनों के रद्द होने की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में यात्रियों को खास परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब एक बार फिर से रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रूट की आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल के सतना रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जायेगा. जिसके चलते 17 से 26 सितम्बर तक कई यात्री ट्रेनों के परिचालन को बंद किया जाएगा.
इन ट्रेनों को किया जाएगा रद्द:-
- दिनांक 18, 20, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- दिनांक 19, 21, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- दिनांक 19, 22, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11753 रीवा- इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- दिनांक 18, 21, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11754 इतवारी- रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- दिनांक 17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22174 जबलपुर-चांदा फोर्ड एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- दिनांक 17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को चांदा फोर्ड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22173 चांदा फोर्ड-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- दिनांक 19 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 संतरागाछी जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- दिनांक 18 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी


