रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शहर में निरंतर अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लगातार रात में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से शहर का माहौल भी खराब हो रहा है। पिछले दिनों रात्रि में जुमेराती में हुई मारपीट की गंभीर घटना को पुलिस ने बामुश्किल शांत किया और आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। तो दूसरी तरफ विगत दिनों रात्रि में बस स्टैंड पर दो युवकों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए बस के सामने बिना नंबर की अपनी दो पहिया वाहन को अड़ाकर खुलेआम धमकी दी। उक्त आरोपीयो तक पुलिस नहीं पहुंच सकी क्योंकि बस चालक ने कोई भी शिकायत थाने में दर्ज नहीं की। अब मंगलवार रात को मीनाक्षी चौक के पास स्थित पैराडाइज कैफे पर रात्रि करीब 9:30 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर युवकों में विवाद हो गया और फिर मामला गंदी गंदी गलियों के साथ मारपीट में तब्दील हो गया। उक्त मामले में फरियादी की शिकायत पर देर रात्रि सिटी कोतवाली में आरोपी युवकों पर मामला दर्ज हुआ हैं। मामले की जांच कर रहे हैं उप निरीक्षक शरद बर्डे ने बताया कि मीनाक्षी चौक पैराडाइज कैफे पर पैसों के लेनदेन को लेकर युवकों में विवाद हुआ। न्यास कॉलोनी निवासी युवक हिमांशु राजपूत 21 वर्ष की शिकायत पर आरोपी युवक हर्षित दुबे, अरुण, गौतम के विरोध धारा 296, 115(2), 351(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। फरियादी युवक से आरोपियों ने पैसे लिए थे जो कि नहीं दे रहे हैं, इस बात पर उनका विवाद हुआ। मामले में जांच की जा रही है।


