रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी : अभाविप के ध्यान में गत दिवस एक घटना सामने आई जब मध्य प्रदेश शासन द्वारा यह आवाहन किया गया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी में स्कूल कॉलेज में श्री कृष्ण से संबंधित नाटक प्रतियोगिता इत्यादि आयोजन कराए जाएं , जिससे छात्र छात्राएं हिंदू संस्कृति को जाने पहचाने जिसके बाद तथाकथित महाविद्यालय प्राध्यापक द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक नोट डालते हैं कि *श्री कृष्णा के प्रेम प्रसंग को दुनिया जानती है जो उचित नहीं है और यदि यह उचित है तो मुस्लिम के भगवान अल्लाह इसी के भगवान ईसा मसीह पारसी के भगवान यहूदी के कार्यक्रम क्यों नहीं करते* फिर वह लिखते हैं कि एक मजबूत समाज निर्माण में धर्म सबसे बड़ी बाधा है

जिसका प्रचार वर्तमान सरकार कर रही है जो उचित नहीं है . महोदय अभाविप हमेशा राष्ट्र एवं सामाजिक संस्कृत में कार्य करती है , अभाविप यह जानना चाहती है कि तथाकथित प्राध्यापक ऐसा कौन सा मजबूत हिंदू विरोधी समाज बनाना चाहते हैं क्योंकि आज हम मुस्लिम देशों की और देखेंगे तो हमारे सामने बहुत बड़ा और सटीक उदाहरण है।पाकिस्तान, ईरान, बांग्लादेश इसी प्रकार दूसरे देशों की ओर नजर घूमते हैं तो हमें यूक्रेन, रूस जैसे देश भी दिखाते हैं जो की सभी साधन संसाधन के बावजूद शांति बनाए रखने में असमर्थ हैं। अभाविप विद्यालय महाविद्यालय को राजनीति का अड्डा और हिंदू विरोधी कैंपस नहीं बनने देना चाहता | अतः अभाविप आपसे मांग करती है कि ऐसे हिंदू भारतीय संस्कृति विरोधी तथाकथित प्राध्यापक जिनका नाम बृजलाल अहिरवार जो शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा जिला कटनी में प्रभारी प्राचार्य मैं पदस्थ हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए अन्यथा अभाविप उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। मुख्य रूप से संजय कुशवाहा, आकाश कोल, ऋषभ, हर्ष, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


