पुलिस ने होटल स्काई व्यू में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लड़कियों के साथ एक ग्राहक व एक किशोर को पकड़ा
UP में कानपुर की कल्याणपुर पुलिस ने होटल स्काई व्यू में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लड़कियों के साथ एक ग्राहक व एक किशोर को पकड़ा है। किशोर पुलिस भर्ती का एग्जाम देने आया था। रात में एन्जॉय के लिए यहाँ आ गया था। इसके अलावा एक अन्य नाबालिग लड़की ने काम दिलाने के बहाने उसे यहाँ बुलाने का आरोप होटल मैनेजर पर लगाया।


