रिपोर्टर हेमन्त सिंह
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा डस्टबिन दस्तक अभियान लगातार जारी है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार डस्टबिन न रखने वाले व्यापारियों, और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में आज भी निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश एवं उपायुक्त स्वास्थ्य संभव अयाची, स्वास्थ अधिकारी संदीप जायसवाल के मार्गदर्शन में डस्टबिन दस्तक अभियान चलाया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा संभाग क्रमांक 5 अन्तर्गत बड़े फुहारा से कमानिया गेट लर्डगंज चौक तक दुकानों में डस्टबिन रखने हेतु समझाइश दी गई एवं 13 दुकानों में डस्टबिन नही रखने पर 24 घंटे में डस्टबिन सुनिश्चित करने नोटिस दिया गया। कार्यवाही के समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र राज, एस.आई. के.एल. अहिरवार, एस.आई. अनंत दुबे, वार्ड सुपरवाईजर शुभम दुबे, पी. देवदानम, कमल आदि उपस्थित रहे।


