अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली आक्रोश प्रदर्शन यात्रा
इंदरगढ़। कोलकाता मे जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मल हत्या होने के बाद लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। जहां महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। इंदरगढ़ कस्बा मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी ने आक्रोश प्रदर्शन कर यात्रा निकाली। इस यात्रा का शुभारंभ कस्बा पटेल नगर चौराहे यात्रा की शुरुआत हुई है पूरे नगर में भ्रमण किया। जूनियर डॉक्टर महिला की मौत पर लोगों ने दुख प्रकट किया। वही आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस कार्यक्रम में नम्रता कटिहार , प्रतीक्षा सोनी , फैसल खान , शिवेंद्र , अर्चना अवस्थी , शालिनी , काजल राठौर , रोहित पटेल , शिवेंद्र प्रताप , देवांशु , अमन शुक्ला , नितिन द्विवेदी , अविरल पांडे , जय नारायण , सूर्यांश , निशांत पटेल , सनी, दीपक ,गोलू सहित काफी संख्या में लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।


