• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ऑटो चालक भाइयों एवं कुली भाइयों को राखी बांधकर महापौर ने दी शुभकामनाएं ऑटो चालक भाइयों को दी छायादार स्टैंड की सौगात खुशी जाहिर करते हुए 65 किलो लड्डुओं से महापौर प्रीती संजीव सूरी को तौला

by Manish Gautam Chiefeditor
August 20, 2024
in कटनी
0
ऑटो चालक भाइयों एवं कुली भाइयों को राखी बांधकर महापौर ने दी शुभकामनाएं ऑटो चालक भाइयों को दी छायादार स्टैंड की सौगात खुशी जाहिर करते हुए 65 किलो लड्डुओं से महापौर प्रीती संजीव सूरी को तौला
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। शहर के सभी ऑटो चालकों को अपना भाई मानने वाली नगर की प्रथम नागरिक महापौर प्रीति संजीव सूरी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उन्हें राखी बांधने और शुभकामनाएं देने उनके बीच पहुंची। हर वर्ष की तरह इस बार भी महापौर ने ऑटो चालक भाइयों को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। इस बार महापौर प्रीति संजीव सूरी ऑटो चालक भाइयों के साथ-साथ कटनी रेलवे स्टेशन में बोझ उठाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले कुली भाइयों के पास भी पहुंची और उन्होंने कुली भाइयों को भी राखी बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दी। शहर के विकास को लेकर लगातार सार्थक प्रयास करने वाली महापौर प्रीति संजीव सूरी के प्रयासों की सराहना करते हुए आज इस अवसर पर नगर के एक समाजसेवी ने उन्हें उनके वजन के बराबर लड्डुओं से तौला।
हम अपनी महापौर बहन के साथ
हर बार की तरह इस बार भी महापौर प्रीति संजीव सूरी शहर के सभी ऑटो को चालकों को जब राखी बांधने उनके बीच पहुंची तो महापौर के प्रति सम्मान एवं विश्वास जाहिर करते हुए ऑटो चालकों ने कहा कि हम अपनी बहन महापौर के साथ हमेशा ही रहेंगे। शहर में जगह-जगह भ्रमण करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने लगभग 15 सौ ऑटो चालक भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। अपने ऑटो चालक भाइयों को धूल और बरसात के थपेड़ों से बचाने के लिए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने उन्हें बस स्टैंड में एक छायादार स्टैंड की सौगात भी इस अवसर पर प्रदान की। ऑटो चालक भाइयों को राखी बांधने के साथ ही महापौर ने कटनी रेलवे स्टेशन के कुली भाइयों को भी राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जब लड्डुओं से तौला गया
अपने परिवार के भरण पोषण के लिए शहर भर में लोगों को लाने ले जाने का काम करने वाले ऑटो चालक भाइयों को जब महापौर प्रीति संजीव सूरी राखी बांधने पहुंची तो उनके द्वारा शहर विकास के लिए किए जा रहे लगातार प्रयास एवं नवाचारों के प्रति प्रसन्नता जहिर करते हुए नगर के समाजसेवी विपिन बिलौहा के द्वारा उन्हें 65 किलो लड्डुओं से तौला गया। जब महापौर प्रीति संजीव सूरी को लड्डुओं से तौला जा रहा था तो उस समय उनके ऑटो चालक भाई भी उनके साथ वहां मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगर वासियों को रक्षाबंधन एवं काजलिया की शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर प्रीती संजीव सूरी के साथ एमआईसी मेंबर सिब्बू साहू, समाज सेवी विपिन बिलौहां, राजेश तिवारी, राजू जायसवाल, राज बड़े, विनोद यादव, अशोक यादव, बच्चन तिवारी, राजकुमार बर्मन, श्यामलाल रजक, विनोद गुप्ता, अनिल शर्मा, किशन चक्रवर्ती, विजय खंपरिया, अज्जू तिवारी, राजेंद्र, छोटू निषाद, गोटू मामा सहित कई अन्य जन मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*झिंझरी जेल में आयोजित भव्य आत्मीय कार्यक्रम मे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बंदी मातृशक्तियों के चेहरों में लाई मुस्कान*… *समिति के पदाधिकारीगण द्वारा राखी-रूमाल*,*सोलह श्रंगार साम्रगी मिष्ठान व अन्य सामग्री वितरित की गई*

*झिंझरी जेल में आयोजित भव्य आत्मीय कार्यक्रम मे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बंदी मातृशक्तियों के चेहरों में लाई मुस्कान*... *समिति के पदाधिकारीगण द्वारा राखी-रूमाल*,*सोलह श्रंगार साम्रगी मिष्ठान व अन्य सामग्री वितरित की गई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d