• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अदाणी फाउंडेशन एवं कृषि विज्ञान केंद्र, कटनी के संयुक्त प्रयास से ग्राम खरखरी में विशाल किसान संगोष्ठी संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
August 19, 2024
in कटनी
0
अदाणी फाउंडेशन एवं कृषि विज्ञान केंद्र, कटनी के संयुक्त प्रयास से ग्राम खरखरी में विशाल किसान संगोष्ठी संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

कटनी। एसीसी लिमिटेड, अदाणी सीमेंट के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर (सेन्ट्रल), वैभव दीक्षित एवं चीफ़ प्लांट मैनेजर अमेहटा सीमेंट वर्क्स अतुल दत्ता के मार्गदर्शन एवं सी.एस.आर. प्रमुख श्रीमती ऐनेट एफ विश्वास के निर्देशन में स्वास्थ्य, शिक्षा, सतत् आजीविका विकास, सामुदायिक ढांचागत सुदृढ़ीकरण एवं जलवायु सम्बन्धित गतिविधयों पर योजनाबद्ध कार्य किए जा रहें हैं।

बाएफ लाइव्लीहुड्स मध्य प्रदेश के राज्य प्रमुख पवन पाटीदार के कुशल नेतृत्व में सतत् आजीविका विकास कार्यक्रम संपादित किये जा रहे है, जिनमें प्रमुखतः वाड़ी विकास कार्यक्रम, सब्जी उत्पादन कार्यक्रम, पशुधन विकास कार्यक्रम, उन्नत कृषि एवं सूक्ष्म सिंचाई प्रोत्साहन कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती, बायोगैस, महिला ग्रामीण संगठनों को मजबूत सूक्ष्म उद्दाम से जोड़कर क्षेत्र के किसानों का क्षमता विकास शामिल है।

किसी भी कार्यक्रम की नींव उस कार्यक्रम से जुड़े हितग्राही के क्षमतावर्धन से है। इस दिशा में ही ग्राम खरखरी में विशाल किसान संगोष्ठी का आयोजन अदाणी फाउंडेशन एवं कृषि विज्ञान केंद्र कटनी के संयुक्त प्रयासों से किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर आर.पी. बैन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। गांव के प्रतिष्ठित किसान भाई, स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ, कैमोर कृषि उद्यमी किसान उत्पादन कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स भी कार्यक्रम के सहभागी बने।

किसान संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती, एकीकृत कीट प्रबंधन एवं खरीफ की खेती को कीट एवं नुकसान से बचाने हेतु विषयों पर विस्तृत चर्चाएँ की गई। विभिन्न जैव उत्पाद जैसे अग्नाशास्त्र, मथास्त्र, जीवामृत इत्यादि बनाने की प्रक्रिया को भी समझाया गया तथा इनको उपयोग करने की विधि भी समझाई गई। ट्रायकोडरमा का उपयोग अपने खेत पर कैसे किया जाए इस पर भी गहन चर्चा हुई, साथ ही सोलर ट्रैप के माध्यम से बिना कीटनाशक छिड़काव के कीटों की रोकथाम पर डेमो दिखा कर समझाया गया। किसानों के प्रश्नों के यथोचित जवाब भी दिए गए।

कार्यक्रम में अदानी फाउंडेशन द्वारा किसानों की जानकारी हेतु ‘आजीविका संबंधित’ पांच स्टाॅल लगाए गए थे। जिनमें प्राकृतिक खेती संबंधित उत्पाद एवं उनकी जानकारी, एकीकृत पशुधन विकास कार्यक्रम की जानकारी, मृदा परीक्षण, सूक्ष्म सिंचाई जिसमें स्प्रिंकलर माइक्रो स्प्रिंकलर ड्रिप सिस्टम एवं रेनगन के सैंपल रखकर किसानों को समझाया गया।

परियोजना के सिविल इंजीनियर विशाल पटेल द्वारा पिछले दशक में किए गए जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्य को विस्तृत तौर पर किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा किसानों को वर्षा जल संरक्षण हेतु कुछ महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव दिए। ब्लॉक उद्यानिकी अधिकारी, तहसीन खान द्वारा सूक्ष्म सिचाई एवं विभिन्न योजनाओं पर की जानकारी किसान भाइयों से साझा किया गया।

क्षेत्र से विलुप्त होती हुई ‘क्षत्री धान’ के 1 किलो बीज को कलश में सजाकर अमेहटा सीमेंट प्लांट वर्क्स के हेड एच.आर. एवं सांगवारा सरपंच सत्यप्रकाश पटेल के करकमलों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के अतिथि को सौंपा गया। यह इस संगोष्ठी के आकर्षण का बिंदु रहा, इस बीज को भविष्य में जियो टैगिंग एवं शोध हेतु उपयोग किया जायेगा जिससे हमारे देशी बीज रूपी धरोहर सुरक्षित रहे। सभी किसान भाइयों ने इस मुहिम का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में अमेहटा प्लांट के हेड एच.आर. राजेश सिंह द्वारा किसानों को संबोधित किया गया एवं ऐसे नियमित किसान संगोष्ठी करते रहने का सुझाव दिया गया। किसान संगोष्ठी में कैमोर कृषि उद्यमी फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड के सभी बोर्ड आफ मेंबर्स भी शामिल हुए एवं उसके अध्यक्ष आश्चर्य तिवारी द्वारा कंपनी का परिचय देते हुए सदस्यता ग्रहण करने हेतु किसानों को संबोधित किया गया।

यह पूरा कार्यक्रम अदाणी फाउंडेशन से पंकज द्विवेदी, अमित सोनी व परियोजना अधिकारी पी.के. कुशवाहा के सतत् मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाएफ संस्थान से प्रमोद कुमार, परियोजना इंजीनियर शशांक सिंह राजपूत, पशुधन केन्द्र प्रभारी रामेश्वर गुप्ता व महेश कुमार लोधी व ग्राम खरखरी के जमुना प्रसाद पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक में भिड़ा, सात की मौत पाँच घायल, घायल। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा VIDEO

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक में भिड़ा, सात की मौत पाँच घायल, घायल। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d