हसेरन। दो बाइके आमने-सामने टकरा गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने डायलॉग को प्राथमिक उपचार के लिए हसेरन सीएससी भर्ती कराया। डॉ विवेक ने प्राथमिक उपचार के बाद सीरियस हालत को देखते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हसेरन के खरगपुर गांव से पहले आटा चक्की के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार सुशील अपने माता-पिता अशोक कुमार मां रानी देवी निवासी गांव कथिया मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद से अपने ननिहाल कैथावा गया हुआ था। वहां से वापस घर आते समय खरगपुर आटा चक्की के पास सामने से आ रही बाइक सवार गोविंद पुत्र कैलाश चंद्र निवासी ग्राम दलेल पुरबा अपनी दवा लेने फर्रुखाबाद गए थे , वहां से वापस आते समय दोनो बाइके आमने-सामने टकरा गई। जिसमें माता-पिता सहित दूसरे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस चालक दिनेश कुमार मत राजवीर ने घायलों को आनंद-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। डॉ विकास , स्वास्थ्य कर्मी विवेक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


