• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*शासन के निर्देशानुसार महापौर जगत बहादुर सिंह ’’अन्नू’’ एवं निगमायुक्त प्रीति यादव के मार्गदर्शन में निगम विद्यालयों के द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्राएॅं* *नगर निगम कन्या विद्यालय गोविंदगंज में निकाली गई* *देशभक्ति जोश के साथ आयोजित की गई तिरंगा रैली*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 13, 2024
in जबलपुर
0
*शासन के निर्देशानुसार महापौर जगत बहादुर सिंह ’’अन्नू’’ एवं निगमायुक्त प्रीति यादव के मार्गदर्शन में निगम विद्यालयों के द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्राएॅं*  *नगर निगम कन्या विद्यालय गोविंदगंज में निकाली गई* *देशभक्ति जोश के साथ आयोजित की गई तिरंगा रैली*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर हेमन्त सिंह

जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति के जोश के साथ नगर निगम कन्या शाला गोविंदगंज में छात्राओं के द्वारा तिरंग यात्रा का आयोजन किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा भारत के वीर सपूतों की वेशभूषा के साथ क्षेत्र में लोगों को देश भक्ति से सराबोर करते हुए आयोजित की गई तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि हमारी स्वतंत्रता आज वीर महापुरूषों की देन है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से उनके बताये आदर्श को याद कर उस राह पर चलने का प्रयास करें। यात्रा में पार्षद श्रीमती कविता रैकवार एवं नगर निगम शिक्षा अधिकारी श्रीमती वीणा वर्गीस ने शुभकामनाएॅं दी। इस अवसर पर शाला प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ शिक्षक विजय श्रीवास्तव, समिति सदस्य रजनीकांत अग्रवाल, विनय तिवारी, मुकेश नागरैया, मनीष पाठक, एवं संभागीय अधिकारी पवन सिंह व सी.एस.आई. हिटलर अर्खेल एवं समस्त शिक्षकीय परिवार व छात्र-छात्राएॅं उपस्थित रहे।

*नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलवाराघाट में आयोजित की गई तिरंगा रैली*

नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलवारा घाट में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बैंड दल की प्रस्तुति, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की झाँकी, समस्त छात्रों द्वारा तिरंगा ध्वज के एवं नारे के साथ तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में एम.आई.सी. सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, पार्षद अनुपम जैन, सुनील पुरी गोस्वामी, अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेई, शिक्षा अधिकारी श्रीमती बीना वर्गीस, द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया गया। संभागीय अधिकारी कृष्णकांत रावत, शाला विकास समिति सदस्य एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। शाला प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ शाला शिक्षिका श्रीमती संध्या जैन, एवं शाला स्टाफ की व्यवस्था सराहनीय रही।

*नगर निगम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घमापुर में आयोजित की गई तिरंगा रैली*

नगर निगम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला घमापुर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला में वार्ड पार्षद एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती एकता गुप्ता, संभागीय अधिकारी पवन ठाकुर, शाला की प्राचार्य श्रीमती दीप्ति शर्मा, श्रीमती संगीता दीक्षित, श्रीमती कुसुम माहोर, समस्त शिक्षिकाएं तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती एकता गुप्ता के द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

*लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रॉंझी में आयोजित की गई तिरंगा रैली*

लक्ष्मी नारायण यादव उच्चतर माध्यमिक शाला रांझी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिंरगा यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय पार्षद अनुराग दाहिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय भूमि दानदाता परिवार सदस्य श्रीमती कामना यादव, शाला विकास समिति के सदस्य आलोक मित्रा, शैलेंद्र ठाकुर, श्रीमती मलकीत कौर, गगन यादव, प्राचार्य श्रीमती कीर्ति परोहा, प्रधानाचार्य श्रीमती मीना ऐडला, संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा, समस्त अधिकारी, कर्मचारी, शाला के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ शामिल रहे।

*डॉं. राजेन्द्र प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरीघाट में आयोजित की गई तिरंगा रैली*

डॉं. राजेन्द्र प्रसाद उच्चतर माध्यमिक शाला गौरीघाट से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिंरगा यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय पार्षद शारदा कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती रागनी गर्ग, किरण हल्वा, एवं जनप्रतिनिधि सीमा पटैल, दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।

*पं. लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय दमोहनाका में आयोजित की गई तिरंगा रैली*

पं. लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय दमोहनाका से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिंरगा यात्रा का नेतृत्व उत्तर-मध्य क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय ने किया। प्राचार्य डॉं. नर्मदा प्रसाद शर्मा, प्राध्यापक अजय शुक्ला, श्रीमती शिखा भांगरे, श्रीमती सपना बाथरे, अंकित सोनी, आदि उपस्थित रहे।

*राष्ट्र भक्ति के संदेशों का व्यापक प्रचार प्रसार के लिए*
*नगर निगम के सभी 16 संभागों में चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान*
*तिरंगा अभियान में शामिल हुए सभी क्षेत्रीय गणमान्यजनों के साथ जनप्रतिनिधिगण व पार्षदगण*

भारत सरकार के आव्हान पर नगर निगम द्वारा लगातार दिनांक 09 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर तिरंगे के सम्मान में विभिन्न प्रकार की गतिविधियॉं आयोजित कर आम जनमानस के बीच हर घर तिरंगा अभियान के संदेशों का कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किये जा रहे हैं। आज इसी कड़ी में नगर निगम के सभी 16 संभागों में एक साथ भव्य और विशाल तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें बढ़चढ़कर गणमान्यजों के अलावा, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुंमित्रा बाल्मीक, विधायक सुशील तिवारी इन्दू, डॉं. अभिलाष पाण्डेय, नीरज सिंह, के साथ नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद कमलेश अग्रवाल, महेश राजपूत, लवलीन आनंद, विमल राय, श्रीमती एकता गुप्ता, श्रीमती कविता रैकवार, श्रीमती शारदा कुशवाहा, अनुराग दाहिया, सुनीलपुरी गोस्वामी, श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि, श्रीमती प्रतिभा भापकर, श्रीमती निशा संजय राठौर, श्रीमती मधुवाला राजपूत, श्रीमती मालती रमेश चौधरी, श्रीमती रेणु राकेश कोरी, जितेन्द्र कटारे (जीतू), अनुराग साहू (राहुल), श्रीमती प्रिया संजय तिवारी, श्रीमती पूजा श्रीराम पटैल, शारदा बाई कुशवाहा, राजकुमार पटैल (राजू), श्रीमती लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह, अतुल जैन, श्रीमती मोनिका सिंह क्षत्रि, अविनाश चमकेल, श्रीमती वर्षा मुकेश बिरहा, अंजू अनीता जाट (गोलू), श्रीमती रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, श्रीमती माधुरी सोनकर, शरद श्रीवास्तव, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, श्रीमती सावित्री शाह गोड, श्रीमती अर्चना सिसौदिया, योगेन्द्र उइके आदि के अलावा निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, विद्यानंद वाजपेयी, प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, संभव अयाची, के साथ-साथ सभी संभागीय अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर संग्रहिता, वार्ड सुपरवाईजर आदि के द्वारा भी बढ़चढ़कर भाग लिया और राष्ट्र भक्ति के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज तीसरा दिन*

*दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज तीसरा दिन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.